🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

Karauli News: प्रधानाचार्य ने संभाला पदभार, सेवानिवृत्त शिक्षक ने स्कूल में प्रिंटर लगाने के लिए दी सहयोग राशि

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 55 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Karauli News: प्रधानाचार्य ने संभाला पदभार, सेवानिवृत्त शिक्षक ने स्कूल में प्रिंटर लगाने के लिए दी सहयोग राशि

सूरौठ, करौली: समीप के गांव धुरसी के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में नव पदस्थापित प्रधानाचार्य उमा उपाध्याय ने शुक्रवार को विद्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही विद्यालय से कुछ दिन पहले ही सेवानिवृत्त हुए शिक्षक राकेश शुक्ला ने स्कूल में प्रिंटर लगाने के लिए 11 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रधानाचार्य उपाध्याय को सौंपी। कार्यक्रम का मंच संचालन राधेश्याम भोज द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुशील शर्मा, विनय शर्मा वरिष्ठ अध्यापक, गंगासहाय पीटीआई, रामदेव तिवाडी, राकेश शुक्ला, पंकज शर्मा, राधेश्याम भोज आदि गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने नवनियुक्त प्रधानाचार्य उमा उपाध्याय एवं प्रिंटर के लिए सेव राशि सौपने वाले रिटायर्ड अध्यापक राकेश शुक्ला का अभिनंदन किया।

« पिछली ख़बर राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दीवाली गिफ्ट, मुख्यम... अगली ख़बर » मीटिंग मे दीपावली मिलन समारोह एवं सामाजिक कुरुतियो को दूर कर...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें