🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दीवाली गिफ्ट, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 50 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दीवाली गिफ्ट, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के कर्मचारियों को दिवाली से पहली दिवाली का तोहफा दे दिया है, सीएम गहलोत बोनस देने के प्रस्ताव का ऐलान कर चुके हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा " यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी देय होगा। तदर्थ बोनस की गणना वर्ष 2021-22 के लिए अधिकतम परिलब्धियों 7000 रूपए तथा 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी। यह बोनस 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा। इस प्रकार प्रत्येक कार्मिक को अधिकतम 6774 रूपए तदर्थ बोनस मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि बोनस की 75 प्रतिशत राशि का नकद भुगतान एवं शेष 25 प्रतिशत सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी। राज्य सरकार इस पर 500 करोड़ रूपए का अतिरिक्त वित्तीय भार वहन करेगी।राज्य कार्मिकों को दीपावली के अवसर पर तदर्थ बोनस के रूप में सौगात दी है। इस निर्णय से प्रदेश के करीब 6 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। यह लाभ राज्य सेवा के अधिकारियों (राजपत्रित) को छोड़कर राज्य कर्मचारियों को, जो राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 के पे-मैट्रिक्स लेवल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और इससे नीचे के लेवल का वेतन ले रहे राज्य कर्मचारियों को मिलेगा। "

आपको बता दें कि इससे पहले रेलवे ने कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की थी, रेलवे के बाद गहलोत सरकार ने दिवाली पर प्रदेश के इन कर्मचारियों को सौगात दी है

इनको मिलेगा बोनस

जारी आदेश के मुताबिक ये लाभ राज्य सरकार के राजपत्रित अधिकारियों को छोड़कर राज्य कर्मचारियों को मिलेगा जो कि राजस्थान सिविल सेवा नियम 2017, पे मेट्रिक्स लेवल-12 या फिर ग्रेड पे 4800 और इसके नीचे के लेवल का वेतन ले रहें हैं, ये बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद कर्मचारियों और कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी मिलेगा । ये बोनस तीस दिन की अवधि के लिए देय होगा यानि कि हर कार्मिक को 6774 रुपये तदर्थ बोनस मिलेगा।

सरकार पर पड़ेगा 500 करोड़ का भार

बोनस की 75 प्रतिशत राशि का नगद भुगतान और शेष 25 प्रतिशत सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा होगी, राज्य सरकार इस प्रकार 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार वहन लेगी। इससे सरकार के खजाने पर 500 करोड़ का भार पड़ेगा।

« पिछली ख़बर सरकारी स्कूल के बच्चों द्वारा निजी कार्य करवाने की शिकायत पर... अगली ख़बर » Karauli News: प्रधानाचार्य ने संभाला पदभार, सेवानिवृत्त शिक्...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें