🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

राजस्थान के बयाना विधायक ने वंचित परिवारों का समझा दर्द

द्वारा पिन्टू सोनवाल 📅 15 Jul 2023 👁️ 69 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
राजस्थान के बयाना विधायक ने वंचित परिवारों का समझा दर्द

आजादी के 75 साल बाद खुले आसमान में रह रहे सिंगीटोरा परिवार, उनके आवासीय पट्टे जारी करने के एसडीएम तहसीलदार को दिए निर्देश

भरतपुर: बयाना रूपबास विधायक अमर सिंह जाटव ने समझा वंचित एवं कमजोर गरीबों का दर्द खुले आसमान के नीचे रह रहे सिंगीटोरा परिवारों से मिले बयाना रूपबास विधायक अमर सिंह जाटव और सिंगीटोरा परिवारों के प्रति झलका दर्द और पीड़ा तुरंत एसडीएम तहसीलदार और पटवारी को बुलाकर उनके आवासीय पट्टे जारी करने के दिए निर्देश सात 75 सालों से आज तक किसी ने नहीं समझा उनका दर्द बयान रूपबास विधायक अमर सिंह जाटव का सिंगीटोरा परिवारों ने बहुत ही आभार जताया और अपने दुख दर्द के बारे में उनको जानकारी दी कस्बा रुदावल में हनुमाजी मंदिर के पास रह रहे गरीब मजदूर सिंघीटोरा परिवारों के बीच पहुंचे विधायक श्री अमर सिंह जाटव जी और उनकी समस्या सुनी जिसमे उन्होंने बताया कि हम लोगों को यहां बसे हुए 60-70 साल हो गए लेकिन हमारे लिए रहने के लिए कोई जमीन आवंटन नहीं हुई है न ही हमारे पास जमीन का कोई पट्टा है हम लोग इधर उधर भटक रहे है और कहा कि 60-70 साल में पहले बार आप ही ऐसे विधायक है जो हमारे बीच में आए है आज तक हमारे पास कोई नही आया इसलिए आप से आशा है की जरूर हमारी सुनेंगे विधायक जी ने मौके पर ही तुरंत नायब तहसीलदार और पटवारियों को बुलाकर जमीन को दिखवाया और आबादी की जमीन में सभी को नियमानुसार पट्टे देने के लिए निर्देशित किया

« पिछली ख़बर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए सूरौठ के युवक को मिला ... अगली ख़बर » भरतपुर जिला जाटव महासभा ने डॉ अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस ...
Author
संपादक (Editor)

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें