🕒 06 July 2026, Monday
राजस्थान

कैंप में एसडीएम ने लगाई सचिव को फटकार, 3 दिन में ग्रामीणों को पानी पिलाने का दिया निर्देश

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 50 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
कैंप में एसडीएम ने लगाई सचिव को फटकार, 3 दिन में ग्रामीणों को पानी पिलाने का दिया निर्देश

भीलवाड़ा: रायपुर क्षेत्र में जन जागृति यात्रा चल रही है इसी दौरान आज बोरियापुरा ग्राम पंचायत में महंगाई राहत कैंप का आयोजन हुआ यात्रा टीम की शिकायत पर कैंप प्रभारी/एसडीएम नेहा छिपा ने सचिव को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि आशाहोली ग्राम पंचायत के समस्त गांव में एवं बोरियापुरा ग्राम पंचायत के आमजन को पीने के पानी की तत्काल प्रभाव से व्यवस्था करने के निर्देश दिए, एसडीएम ने आमजन की समस्याओं का हाथों-हाथ किया निस्तारण करते हुए महंगाई राहत शिविर कैंप में 10 गारंटी कार्ड पर विस्तृत से लोगों को जानकारी दी एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए संबंधित विभाग के प्रत्येक अधिकारी को उपस्थित लोगों को बारीकी से जानकारी देने के लिए आवान करते हुए कहा कि हर योजना का लाभ लेना आपका अधिकार है इस बीच आप से कोई रिश्वत मांगे या किसी भी प्रकार की आपके साथ कोई समस्या है तो आप मुझे सीधा संपर्क करें मैं आपकी समस्या का समाधान करूंगी।

जन जागृति यात्रा टीम ने कई समस्याओं का कराया निराकरण

यात्रा के शुभारंभ से लेकर आज दिनांक तक आई शिकायतों का कैंप प्रभारी के सामने शिकायत रखी जिसमें नरेगा खाद्य सुरक्षा पेंशन पानी बिजली सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें थी कैंप प्रभारी नेहा छिपा ने शिकायतें दर्ज कर संस्थान के लोगों को रसीद दी और तत्काल प्रभाव से उक्त शिकायतों का निराकरण करवाने का आश्वासन देते हुए कई शिकायतों का हाथों-हाथ निराकरण किया, इसी दौरान संस्थान अध्यक्ष सुरेश मेघवंशी ने यात्रा का उद्देश्य बताते हुए उपस्थित जनसमूह को राज्य व केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं शिकायत का समय पर निराकरण नहीं होने पर राज्य सरकार के टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने की अपील की।

राजस्थान सरकार की योजना देश में अव्वल- विधायक त्रिवेदी

बोरियापुरा में विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं की बारीकी से जानकारी देते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने आमजन के लिए जो योजना लेकर आए अब तक ऐसी योजना किस राज्य में लागू नहीं है इस योजना की प्रशंसा पूरे देश में की जा रही है चिरंजीवी हो या अन्य कोई योजना गहलोत सरकार की हर योजना काबिले तारीफ होती है, आमजन की भावनाओं के मध्य नजर रखते हुए सरकार नए नए कानून और योजनाएं बना रही है ताकि आमजन को राहत मिल सके इसीलिए महंगाई राहत कैंप लगाए जा रहे हैं।

बोरियापुरा के कई कच्चे और पक्के निर्माण कार्यों की अनियमितताओं पर की शिकायत

जन जागरण सेवा संस्थान के लोगों द्वारा डोर टू डोर यात्रा के माध्यम से चैंपियन करते हुए लोगों से अपनी शिकायतें कैंप में रखने की अपील की, तब लोगों ने कहा की हम वहां कैंप में नहीं आ सकते हैं किसी कारण वंश जब कारण जानने की कोशिश की तो पता चला कि पार्टी विशेष के कारण लोगों को कैंप से दूर रखा जा रहा है, इसीलिए कैंप में जितने लोग आने चाहिए उतने लोग उपस्थित नहीं होने के कारण लोग अपनी शिकायतें के प्रभारी के सामने नहीं रख पाए।

इसी दौरान ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गोपाल मेघवंशी, अपना हक अभियान राजस्थान के खीमाराम कटारिया, आशा, टीना सिंह रावत सहित यात्रा के लोग उपस्थित रहे

« पिछली ख़बर लहचोरा के पाटौर पोश में आग से लाखों का सामान जलकर खाक... अगली ख़बर » भीम आर्मी बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष ने 14 मई को होने वाली रैली मे...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें