🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

रेलवे मजदूर संघ की बैठक में रेल कर्मचारी की समस्याओं पर हुई चर्चा

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 67 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
रेलवे मजदूर संघ की बैठक में रेल कर्मचारी की समस्याओं पर हुई चर्चा

सूरौठ, करौली: वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की द्वितीय पीएनएम बैठक संघ प्रतिनिधि और रेल प्रशासन के मध्य जबलपुर में आयोजित की गई जिसमें करौली एवं सवाई माधोपुर जिलों से भी मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया यह जानकारी प्रमोद तिवारी ने दी। सूरौठ तहसील के गांव अटकोली निवासी वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के कोटा मंडल कोषाध्यक्ष डी के शर्मा ने बताया कि बैठक में रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में कई ज्वलंत मुद्दों को रेल प्रशासन के समक्ष उठाकर मजदूर संघ ने निस्तारण का प्रयास किया। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की तरफ से रेल कर्मचारियों की समस्याओं को प्रेसिडेंट सीएम उपाध्याय और महामंत्री अशोक शर्मा ने महाप्रबंधक जबलपुर जोन सुधीर कुमार गुप्ता के समक्ष रखा।

तुग़लकाबाद रनिंग रूम का मुद्दा जोर-शोर से जीएम के समक्ष उठाया गया जिस पर रेल प्रशासन ने उक्त समस्या का हल करने का आश्वासन दिया। रेल कर्मचारियों को दिए गए घटिया क्वालिटी के सेफ्टी शूज विंटर जैकेट और रेनकोट की समस्या का समाधान करने पर चर्चा की गई। बैठक में रेलवे की शीतकालीन पेट्रोलिंग 12 किलोमीटर करने पर सहमति बनी। इसी प्रकार रेल पथ पर लगाए जाने डाटा लोगर को लेकर भी वेस्ट सेंटर रेलवे मजदूर संघ ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। कोटा मंडल सचिव अब्दुल खालिक, मंडल अध्यक्ष एसके गुप्ता एवं मंडल कोषाध्यक्ष डीके शर्मा ने भी रेल कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया जिनमें मुख्य रुप से रेलवे चिकित्सालय की खस्ता हालत, पैरामेडिकल स्टाफ की कमी, महिलाओं के लिए टॉयलेट की अलग से व्यवस्था करने, अनुकंपा नियुक्ति में विलंब, रिक्त पदों को तत्काल भरने जैसी कई समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया। मजदूर संघ की मांग पर महाप्रबंधक ने इन समस्याओं का तत्काल समाधान करने का आश्वासन दिया।

« पिछली ख़बर रक्तदाता ने जयपुर से करौली ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर बचाई... अगली ख़बर » सूरौठ मे आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सुपर पैंथर टीम ने जी...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें