🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

सूरौठ मे आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सुपर पैंथर टीम ने जीत हासिल की

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 44 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सूरौठ मे आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सुपर पैंथर टीम ने जीत हासिल की

सूरौठ, करौली: जिला करौली मे स्थित सूरौठ तहसील मुख्यालय पर स्थित मेजर ध्यानचंद खेल स्टेडियम में एसपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। एनसीसी क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में चल रही इस एसपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार को मजेदार क्रिकेट मैच खेले गए। मैचों का दर्शकों ने भी खूब आनंद लिया। सूरौठ सुपर ड्रैगन एवं पावर हिटर्स के बीच हुए मैच में सुपर ड्रैगन की टीम ने 1 विकेट से जीत हासिल की । आयोजन कमेटी के सदस्य लव तिवाड़ी एवं सचिन बंसल ने कहा कि सुपर ड्रैगन टीम के कप्तान भानु जांगिड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, और अपने अनुसार टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।

पावर हिटर्स टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 95 रन बनाए जवाब में सुपर ड्रैगन टीम ने 3 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सुपर ड्रैगन टीम के बल्लेबाज दिनेश मीणा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसी तरह सुपर सिक्सर एवं सुपर पैंथर्स टीम के बीच खेले गए मैच में सुपर पैंथर्स टीम विजयी रही। सुपर पैंथर्स टीम के कप्तान लव तिवाड़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया तथा निर्धारित 12 ओवरों में 143 रन का स्कोर खड़ा किया जवाब में सुपर सिक्सर टीम 75 रन पर ऑल आउट हो गई। सुपर पैंथर्स टीम के बल्लेबाज उदय गुर्जर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैचों में रेफरसिप जाकिर हुसैन, अमर सिंह मीणा, मनोज बंजारा, गगनदीप एवं विवेक मीणा ने की।

« पिछली ख़बर रेलवे मजदूर संघ की बैठक में रेल कर्मचारी की समस्याओं पर हुई ... अगली ख़बर » करौली के सूरौठ मे राजस्थान पटवार संघ उपशाखा के चुनाव संपन्न ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें