🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

रक्तदाता ने जयपुर से करौली ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर बचाई मरीज की जान।

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 53 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
रक्तदाता ने जयपुर से करौली ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर बचाई मरीज की जान।

करौली, राजस्थान: करौली सामान्य चिकित्सालय में भर्ती मरीज लेखराज, उम्र 18 साल, ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव, हिमोग्लोबिन 3.1 ग्राम, निवासी महावीरजी के शरीर में रक्त हिमोग्लोबिन कम रह जाने के कारण तुरन्त चिकित्सकों ने एक यूनिट ब्लड चढ़ाने की मांग की थीं।

परिजनों में किसी का भी ब्लड ग्रुप मैच नहीं होने के कारण परिजनों ने टीम के सदस्य नरेन्द्र चौधरी से संपर्क किया जिस पर मदद का विश्वास दिलाया एवं तुरंत रक्तदाता राहुल शर्मा से कॉल कर सम्पर्क किया और रक्तदाता ने रक्तदान की इच्छा जताई और रक्तदान के लिए जयपुर से करौली ब्लड बैंक पहुंचे जहां पर उन्होंने अपने जीवनकाल का तीसरा स्वैच्छिक रक्तदान किया और पीड़ित मरीज की जान बचाई। रक्त मिलने पर पीड़ित के परिजनों ने टीम का आभार व्यक्त किया।

« पिछली ख़बर राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग ... अगली ख़बर » रेलवे मजदूर संघ की बैठक में रेल कर्मचारी की समस्याओं पर हुई ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें