🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

Rajasthan: पंकज मित्तल कल लेंगे मुख्य न्यायधीश की शपथ, होंगे 40वें मुख्य न्यायधीश

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 71 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Rajasthan: पंकज मित्तल कल लेंगे मुख्य न्यायधीश की शपथ, होंगे 40वें मुख्य न्यायधीश

Chief Justice Rajasthan : राजस्थान उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधिपति के रूप में पंकज मित्तल कल शुक्रवार को 4 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे । शपथ ग्रहण से पूर्व पंकज मित्तल ने माननीय राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जस्टिस मित्तल ने राज्यपाल को गुलदस्ता भेंट किया, जस्टिस मित्तल ने करीब आधे घण्टे तक राज्यपाल के साथ चर्चा की । राज्यपाल कलराज मिश्र कल शुक्रवार को राजभवन न्यायाधिपति पंकज मित्तल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाएंगे। गौरतलब है कि राज्यपाल कलराज मिश्र भी उत्तरप्रदेश राज्य से आते है।

पंकज मित्तल इलाहाबाद हाईकोर्ट के तीसरे जज होंगे जो राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश बने। पंकज मित्तल राजस्थान हाईकोर्ट के 40वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे ।

राज्यपाल कलराज मिश्र उन्हे पद की शपथ दिलाऐंगे, समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ ही कई कैबिनेट मंत्री, राजस्थान हाईकोर्ट के जज, जस्टिस पंकज मित्तल के परिजन और विधि जगत की हस्तियां शिरकत करेगी।

17 जून 1961 को जन्मे जस्टिस पंकज मित्तल ने वर्ष 1982 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक करने के बाद 1985 में चरण सिंह विश्वविद्यालय के मेरठ कॉलेज से एलएलबी की डीग्री हासिल की, 1985 में उन्होने उत्तरप्रदेश बार काउंसलि में एक अधिवक्ता के रूप में खुद को रजिस्टर कराया।

« पिछली ख़बर Rajasthan University: राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष पद... अगली ख़बर » Karva Chauth: राजस्थान के बारां मे सामूहिक रूप से महिलाओं ने...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें