🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

Karva Chauth: राजस्थान के बारां मे सामूहिक रूप से महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व मनाया

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 66 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Karva Chauth: राजस्थान के बारां मे सामूहिक रूप से महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व मनाया

Baran, Rajasthan: फ्रेंड्स महिला क्लब की संस्थापिका सपना गोयल ने करवा चौथ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की करवा चौथ का व्रत सभी सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है इस दिन का इंतजार सभी सुहागिन महिलाएं महीनों पहले से करने लगती हैं और इस दिन को लेकर काफी उत्साहित भी रहती हैं, करवा चौथ के व्रत के महत्व पर जानकारी देते हुए सपना गोयल ने कहा की इस व्रत की तैयारियों में महिलाएं पहले से ही झूट जाती हैं एवं करवा चौथ के व्रत के लिए सुहागिन महिलाएं खूब शॉपिंग करती हैं नए-नए वस्त्र खरीदी हैं एवं सोलह सिंगार का सामान भी खरीदती हैं वही सुहागिन महिलाएं अपने अपने हाथों में अपने पति के नाम की मेहंदी भी लगवाती है मान्यताओं के अनुसार यह करवा चौथ का व्रत संपूर्ण भारत वर्ष में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है।

सपना गोयल ने कहा की अपने अपने कल्चर के हिसाब से सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के इस व्रत को पूरी निष्ठा के साथ रखती हैं करवा चौथ के व्रत की सबसे बड़ी खास बात यह है की यह व्रत पति की दीर्घायु के लिए निर्जला ही रखा जाता है इस दिन सुहागिन महिलाएं पानी तक ग्रहण नहीं करती वही फ्रेंड्स महिला क्लब की संस्थापिका सपना गोयल ने यह भी बताया की करवा चौथ व्रत वाले दिन सुहागिन महिलाएं सुबह से ही अपनी अपनी तैयारियों में जुट जाती हैं और पूरे दिन सामूहिक रूप से होने वाली विशेष पूजा की तैयारियां करती हैं वही सपना गोयल ने कहा शाम के वक्त जब विशेष पूजा का समय नजदीक आ जाता है तो सभी सुहागिन महिलाएं एकजुट होकर एक साथ बैठकर करवा चौथ माता की विधि विधान से पूजा अर्चना करती हैं एवं अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना करती है करवा चौथ के इस ब्रत मैं महिलाएं अपनी-अपनी पूजा की थाली को एक दूसरी महिला से बदलती हैं यह उस ब्रत की सबसे महत्वपूर्ण बात है, करवा चौथ माता की पूजा के बाद सभी सुहागिन महिलाएं अपने अपने कल्चर के अनुसार जमकर नृत्य करती हैं एवं भजन कीर्तन के माध्यम से संपूर्ण वातावरण भक्ति में हो जाता है वही फ्रेंड्स महिला क्लब की संस्थापिका सपना गोयल ने कहा की सभी सुहागिन महिलाएं चंद्रमा निकलने के बाद चंद्रमा को विधिपूर्वक अर्घ्य देती हैं एवं छलनी में दीपक जलाकर सर्वप्रथम अपने सुहाग यानी कि अपने पति को एक टक निहारती है वही महिलाओं के पति अपनी अपनी पत्नी को जल पिलाकर एवं मिष्ठान खिलाकर उनका व्रत पूर्णरूपेण सफल बनाते हैं वही सपना गोयल ने बताया की करवा चौथ के इस कठिन व्रत से करवा चौथ माता परिवार पर प्रसन्न होकर अपनी कृपा दृष्टि बरसाती है पति की दीर्घायु के साथ-साथ पूरे परिवार में सुख समृद्धि एवं शांति बनी रहती है वही कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया एवं विधि विधान से अपना व्रत पूर्णरूपेण सफल बना कर संपन्न किया वही फ्रेंड्स महिला क्लब की संस्थापिका सपना गोयल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी सुहागिन महिलाओं एवं अन्य गणमान्य लोगों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

« पिछली ख़बर Rajasthan: पंकज मित्तल कल लेंगे मुख्य न्यायधीश की शपथ, होंगे... अगली ख़बर » सरकारी स्कूल के बच्चों द्वारा निजी कार्य करवाने की शिकायत पर...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें