🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

नए जिले की मांग को लेकर मंत्री गुढ़ा और विधायक सुरेश मोदी आमने सामने

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 71 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
नए जिले की मांग को लेकर मंत्री गुढ़ा और विधायक सुरेश मोदी आमने सामने

गहलोत सरकार द्वारा अगले बजट में नए जिलों की घोषणा करने की पूरी संभावना है। नए जिलों की लंबी लाइन में कई नाम शामिल हैं। इसी के चलते मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और विधायक सुरेश मोदी के बीच विवाद बना हुआ है।

राजस्थान कांग्रेस में सियासी संग्राम के बीच पायलट गुट के नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बीच विवाद हो गया है। दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए आमने-सामने हैं। इन दोनों नेताओं का विवाद राजस्थान की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नया जिला बनाने की मांग है विवाद की वजह
चर्चा है कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार अगले बजट में नए जिलों की घोषणा कर सकती है। इन जिलों की लंबी कतार में ब्यावर, बालोतरा, कोटपूतली, फलौदी, नीम का थाना, डीडवाना समेत प्रदेश के कई शहर शामिल हैं। विधायक मोदी चाहते है कि झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी और गुढ़ा क्षेत्र को मिलाकर नीमकाथाना को नया जिला बनाया जाए। वही मंत्री गुढ़ा इस फैसले के विरोध में उतर आए हैं। दूसरी ओर मंत्री गुढ़ा चाहते हैं कि सीकर जिले के नीमकाथाना को जिला घोषित करने की बजाय झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी को नया जिला बनाया जाए। मंत्री ने चेतावनी भी दी है कि अगर नीमकाथाना जिला बनता है कि उदयपुरवाटी के लोग नीमकाथाना जिला क्षेत्र में शामिल नहीं होंगे।

मंत्री गुढ़ा ने विधायक सुरेश मोदी पर वोटों की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "सुरेश मोदी को वोट लेने हैं, इसलिए वो नीमकाथाना को जिला बनवाने की कोशिश कर रहे हैं।" गुढ़ा ने कहा कि खंडेला केवल 17 से 18 किलोमीटर है। ऐसे में खंडेला, खेतड़ी क्षेत्र को जोड़कर उदयपुरवाटी को जिला बनाया जाए।

विधायक मोदी ने मंत्री गुढ़ा पर किया पलटवार
नीमकाथाना क्षेत्र विधायक सुरेश मोदी ने गुढ़ा के आरोप का पलटवार करते हुए दावा किया है, "नीमकाथाना जिला अवश्य बनेगा। जिन्हें विरोध करना है, वे करें। यह मांग बरसों पुरानी है। कलेक्टर ने जिला बनाने का प्रस्ताव भी तैयार कर सरकार को भिजवा दिया है। नए जिला क्षेत्र में उदयपुरवाटी और गुढ़ा तहसील को शामिल किया है।"

« पिछली ख़बर जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग की मीटिंग विनायक रिसोर... अगली ख़बर » Karauli : वृद्ध माता-पिता के साथ की मारपीट, आरोपी पुत्र कमरू...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें