🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

Karauli News: नफीस अहमद को जिला संयोजक किया नियुक्त

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 51 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Karauli News: नफीस अहमद को जिला संयोजक किया नियुक्त

हिण्डौन सिटी, करौली: राजस्थान राज्य बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन यादव ने हिंडौन निवासी नफीस अहमद पूर्व उपसभापति को एसोसिएशन का करौली जिला संयोजक नियुक्त किया है।
नियुक्ति पत्र में 2 माह में जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।
खेल प्रेमी गोपाल सिंह, वासुदेव शर्मा, दिनेश भारद्वाज,महेश सोनी, दौलत कटारिया, संतोष जैन, सोमनाथ शर्मा, देवी सहाय शर्मा, अजीत सूरोठिया, कप्तान सिंह गुर्जर, उमर कुरेशी, प्रताप गुर्जर,तालिब खान,अब्बास अली, रिजवान कुरैशी, आरिफ पहलवान, करौली के संजय पाल, शाहरुख शाह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के चेयरमैन नीरज डांगी, अध्यक्ष नवीन यादव, सचिव अशोक औदिच्य को आभार ज्ञापित किया है।
नफीस अहमद ने जिले में बॉडी बिल्डिंग गेम को नई पहचान दिलाने का संकल्प लेते हुए युवाओं को इस क्षेत्र में कैरियर बनाने का आव्हान किया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में मिस्टर जिला करौली और मिस्टर राजस्थान जैसी प्रतियोगिताएं क्षेत्र के लोगों को देखने को मिलेंगी।

« पिछली ख़बर मीटिंग मे दीपावली मिलन समारोह एवं सामाजिक कुरुतियो को दूर कर... अगली ख़बर » Karauli News: हॉकी प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, टीम राज्य स...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें