🕒 24 June 2026, Wednesday
राजस्थान

Karauli News: हॉकी प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हुई रवाना

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 57 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Karauli News: हॉकी प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हुई रवाना

सूरौठ, करौली: सूरौठ कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में स्थित मेजर ध्यानचंद खेल स्टेडियम में चल रहे जिला हॉकी टीम के पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का विधिवत रूप से समापन किया गया इसकी जानकारी प्रमोद तिवाड़ी ने दी कहा कि प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद पुरुष एवं महिला वर्ग की हॉकी टीम राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जयपुर के लिए रवाना हुई। शिविर के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य सोहन सिंह मीणा ने की एवं मुख्य अतिथि जिला शूटिंग बॉल संघ के सचिव विश्राम मीणा थे। शारीरिक शिक्षक सूरज भान सिंह विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।

शारीरिक शिक्षक भूपाल सिंह मीणा ने बताया कि पुरुष एवं महिला वर्ग की जिला हॉकी टीम का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 5 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सूरौठ के खेल मैदान में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान दक्ष प्रशिक्षकों ने जिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को जीत के टिप्स बताएं।

प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में पुरुष वर्ग के दल प्रभारी बलराम , महिला वर्ग की दल प्रभारी गुरविंदर कौर, शारीरिक शिक्षक गब्बर सिंह, भूपाल सिंह मीणा, वीरेंद्र सिंह सहित काफी लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन भूपाल सिंह मीणा ने किया। इस मौके पर जिला शूटिंग बॉल संघ के सचिव विश्राम मीणा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीतने पर करौली जिले की हॉकी टीम को 11 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की।

« पिछली ख़बर Karauli News: नफीस अहमद को जिला संयोजक किया नियुक्त... अगली ख़बर » बाड़मेर: निहारिका टाइम्स के पत्रकार सबलसिंह भाटी पर प्राणघात...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें