🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

’जोधपुर डिजिफेस्ट-जॉब फेयर 2022’ ’देश की 200 से अधिक कंपनियां देंगी 20 हजार से अधिक युवाओं को नौकरियां’

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 42 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
’जोधपुर डिजिफेस्ट-जॉब फेयर 2022’ ’देश की 200 से अधिक कंपनियां देंगी 20 हजार से अधिक युवाओं को नौकरियां’

’जोधपुर डिजिफेस्ट-जॉब फेयर 2022’

’देश की 200 से अधिक कंपनियां देंगी 20 हजार से अधिक युवाओं को नौकरियां’

जयपुर। युवाओं को रोजगार के वृहद् अवसर प्रदान करने के लिए राजस्थान सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग डिजिफेस्ट-जॉबफेयर- 2022 का जोधपुर में आयोजन कर रहा है। 11 एवं 12 नवम्बर को आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में 20 हजार से अधिक युवाओं के लाभान्वित होने की उम्मीद है। रेजीडेंसी रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित होने वाले इस खास रोजगार मेले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उपस्थित होंगे।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोरा ने बताया कि विभाग की ओर से तकनीकी नवाचारों के प्रदर्शन के लिए जयपुर के बाद जोधपुर में डिजिफेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। डिजिफेस्ट के दौरान ही यहां रोजगार मेले का भी आयोजन होगा, जिसमें 10वीं, 12वीं तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर आदि परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिलवाया जाएगा। 

 ’ये कंपनियां होंगी शामिल’

  ई एंड वाई, केपीएमजी, इंफोसिस, जी4एस, महिंद्रा फाइनेंस, मुथूट फाइनेंस, रिलायंस जियो, वोडोफोन, अक्ष, एलएंडटी, स्पार्क मिंडा, बजाज मोटर्स, इंफोसिस बीपीओ, एस्सेलप्रॉपैक, डीबी कॉर्प, ताज हरि, औरियनप्रो, आइडिया इन्फिनिटी, भवन साइबरटेक, जीनस, अदानी ग्रीन, सुजलॉन, एयू फाइनेंस, आईआईएफएल, जेनपैक्ट, क्लब महिंद्रा, क्वेस कॉर्प जैसी 200 से अधिक कंपनियां इस जॉब फेयर में युवाओं को रोजगार देगी।

’यहां करें पंजीकरण’

आई.टी. जॉब फेयर में सम्मिलित होने से पूर्व अभ्यर्थी   http://itjobfair-rajasthan-gov की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं तथा आई.टी. जॉब फेयर स्थल पर भी पंजीकरण करवाए जाने की व्यवस्था की जाएगी। युवा क्यूआर सुविधा का उपयोग कर अपना पंजीकरण स्वयं भी कर सकेंगे। जॉब फेयर मे पंजीकरण करवाया जाना निःशुल्क है।

« पिछली ख़बर ऊर्जा साक्षरता विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन... अगली ख़बर » विद्या संबल योजना में आरक्षण लागू करवाने के लिए भीम आर्मी ने...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें