🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

चिनायटा में जन्मोत्सव व विशाल भीम जागरण में विधायक ने की शिरकत

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 62 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
चिनायटा में जन्मोत्सव व विशाल भीम जागरण में विधायक ने की शिरकत

गायक मनीष मस्ताना ने गाये भीम बाबा के गीत

सूरौठ, करौली: पुरानी बस्ती चिनायटा में जन्मोत्सव व भीम जागरण में डांग विकास बोर्ड अध्यक्ष करौली विधायक लाखन सिंह कटकड ने शिरकत की। जिसमें विधायक ने बच्चे के जन्मदिवस व भीम जागरण में डाॅ भीमराव अंबेडकर के चित्रपट पर माल्यार्पण कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक का माला व साफा पहनाकर जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर रमेश डागुर ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक से कई मांगे की जिनकी विधायक ने मंच से घोषणा करते हुए जल्द ही पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। जिनमें विधायक ने राप्रावि पुरानी बस्ती चिनायटा को राउप्रावि में क्रमोन्नत करने, पुरानी बस्ती से राउमावि तक 3 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण डामरीकरण व विधायक कोष से पुरानी बस्ती में अंबेडकर भवन के लिए 10 लाख रुपए की मंच घोषणा की। जिस पर ग्रामीणों ने तालियां बजाकर विधायक लाखन सिंह कटकड का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर गायक मनीष मस्ताना ने अपनी टीम के साथ भीमराव अंबेडकर के गीतों का गायन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर विधायक लाखन सिंह कटकड़, डॉ प्रेम राज, मनोज डागुर सरपंच प्रतिनिधि चिनायटा, पत्रकार अजीम खान चिनायटा,चौबीसा अध्यक्ष फत्ते सिंह,वीर सिंह गढी, रमेश डागुर ग्रामसेवक, निहाल अध्यापक,अजीत अध्यापक, जियालाल,बबलेश जाट, नरेंद्र जाट, भागमल, विरेन्द्र, विनोद व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

« पिछली ख़बर बौद्ध धम्म की पच्चीस सौ वर्ष पुरानी गौरवशाली परंपरा से संपन्... अगली ख़बर » पंचायत समिति सदस्य का ब्राह्मण समाज के लोगों ने किया सम्मानि...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें