🕒 06 July 2026, Monday
राजस्थान

Mahangai Rahat Camp : 51 लाख से अधिक पशुपालक योजना अंतर्गत करवा चुके है पंजीयन

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 39 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Mahangai Rahat Camp : 51 लाख से अधिक पशुपालक योजना अंतर्गत करवा चुके है पंजीयन

जयपुर, 16 मई। प्रदेश में महंगाई राहत कैम्प में राज्य सरकार की दस विशेष योजनाओं का लाभ देकर प्रदेश वासियों को बढ़ती महंगाई से राहत देकर प्रदेशवासियों को उच्च जीवन शैली की कल्पना को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। विशेष दस योजनाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत अब दो दुधारू गौवंश के साथ दुधारू भैंस का बीमा भी निःशुल्क किया जायेगा। वही पशुपालकों के द्वारा महंगाई राहत कैम्प में मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में बड़ी संख्या में पंजीयन करवाए जा रहे है, साथ ही शिविर में पशुपालन विभाग से सम्बंधित अन्य योजनाओं के लाभ की जानकारी भी दी जा रही है।

पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. भवानी सिंह राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना पशुपालकों एवं उन्नत पशुधन विकास के लिए महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि दो दुधारू गाय या भैंस का निःशुल्क बीमा होने से पशुपालक अब निश्चिन्त होकर पशुपालन कर सकेंगे। नतीजन राज्य में पशुधन विकास में वृद्धि के साथ दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि हो सकेगी।

पशुपालक जिनके पास दुधारू गाय या दुधारू भैंस है, वे ही महंगाई राहत कैम्प में करवाए पंजीयन: निदेशक, पशुपालन

निदेशक ने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि महंगाई राहत कैम्प में ऐसे ही पशुपालक ही मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में पंजीयन करवाए जिनके पास दुधारू गाय या दुधारू भैंस हो, ताकि जरूरतमंद एवं पात्र पशुपालकों तक योजना का लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि पहले इस योजना में दो दुधारू गौवंश पशुओं का ही बीमा किया जा रहा था, परन्तु अब योजना के क्षेत्र वृहद करते हुए दुधारू भैंस को भी शामिल किया गया है, साथ ही यह बीमा पूर्णतया निःशुल्क होगा और बीमा प्रीमियम की राशि राज्य सरकार द्वारा पूर्णतया वहन की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि अब तक मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत 51 लाख से भी अधिक पशुपालक पंजीयन करा चुके है।

« पिछली ख़बर आनंद विहार कॉलोनी में बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की जिला स्... अगली ख़बर » RBSE Class 8th Result 2023 Announced : आज जारी होगा राजस्थान...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें