🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का जयंती समारोह हुआ आयोजित

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 52 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का जयंती समारोह हुआ आयोजित

पासवान के राष्ट्र को समर्पित जीवन पर प्रकाश डाला गया

मैं उस घर में दीया जलाने चला हूं जहां सदियों से अंधेरा है- रामविलास पासवान

जयपुर/भरतपुर: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास राजस्थान के नेतृत्व में मान्यवर रामविलास पासवान लोक जनशक्ति पार्टी का 77 वा जन्मदिवस एक निजी होटल चंद्र महल,आगरा रोड जयपुर में बड़े हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया समारोह के मुख्य अतिथि मान्यवर पृथ्वीराज यादव राष्ट्रीय महासचिव एवं एवं राजस्थान प्रभारी रहे ।अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह भारतीय ने की हम आपको बता दें की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान के निर्देशानुसार मान्यवर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पदम भूषण भारत सरकार से सम्मानित लोजपा एवं दलित सेना के संस्थापक का जयंती समारोह हर्षोल्लास से आयोजित किया गया मुख्य अतिथि यादव ने पासवान साहब के जीवन दर्शन एवं भारत सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के पद पर रहकर संपूर्ण राष्ट्र के सभी जाति धर्म के लोगों के लिए समर्पित कार्य पर बारीकी से प्रकाश डाला एवं अध्यक्षीय भाषण में विजय सिंह भारतीय ने कहा कि पासवान साहब ने कहा कि मैं उस घर में दीया जलाने चला हूं जिस घर में सदियों से अंधेरा है और मान्यवर पासवान ने दलित शोषित अल्पसंख्यक एवं कमजोर वर्गों के लिए कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया और कहा कि राष्ट्रपति का बेटा हो यस चपरासी की संतान सब की शिक्षा को एक समान ।
इस अवसर पर पूर्व कमिश्नर पीसी बेरवाल महेंद्र कुमार ओझा सुभाष भारती, नत्थी सिंह पूर्व एएसपी, सोहन सिंह आजाद, कमलेश भार्गव, पीडी जाटव, अशोक पारीक, राधे मीना, श्यामसुंदर बर्मन पत्रकार , लखन मीना, पवन लोहिया, राजू सैनी, प्रताप सैनी भुसावर, सीपी सैनी, प्रमोद शर्मा, कवीश्वर कांत जिलाध्यक्ष भरतपुर,अन्नू तिवारी एवं राजस्थान के संपूर्ण जिलो से लोजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर एडवोकेट हर्षवर्धन कश्यप ने लीगल एजुकेशनल प्रोग्राम, एनएलयू ज... अगली ख़बर » इंटक यूनियन का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें