🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

एडवोकेट हर्षवर्धन कश्यप ने लीगल एजुकेशनल प्रोग्राम, एनएलयू जोधपुर में लिया भाग

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 48 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
एडवोकेट हर्षवर्धन कश्यप ने लीगल एजुकेशनल प्रोग्राम, एनएलयू जोधपुर में लिया भाग

हिण्डौन सिटी, करौली: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के द्वारा आयोजित 5 दिवसीय 17वी कन्टीन्यूइंग लीगल एजेकेशनल प्रोग्राम 2023 में करौली जिले के हिण्डौन निवासी एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह कश्यप ने भाग लिया । एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह कश्यप ने हमारे संवाददाता को बताया कि युवा एडवोकेट के तौर इस ट्रैनिंग कार्यक्रम का बहुत लाभ है । मैं मेरे परिवार से पहला एवम कश्यप समाज से करौली जिले से एकमात्र प्रैक्टिशनर एडवोकेट हूँ । जोधपुर में आयोजित ट्रेनिग कार्यक्रम के दौरान पूरे करौली जिले से एकमात्र अधिवक्ता होने कारण बहुत ही गर्व और जिम्मेदारी महसूस की । ट्रेनिंग कार्यक्रम के पहले दिन राजस्थान उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस श्री ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पूरे राजस्थान से आये हुए युवा अधिवक्ताओं के साथ अपने वकालत से लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश बनने के सफर एवं उससे मिली सीख साझा करी । पांच दिनों तक चले इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में विधि व्यवसाय से जुड़े कई दिग्गज प्रोफेसर, अधिवक्ताओं एवम रिटायर्ड जजों ने युवा अधिवक्ताओं की कक्षाएं ली।

एडवोकेट कश्यप ने बताया कि पांच कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी अधिवक्ताओं को राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर व बीसीआर के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा ट्रेनिंग सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया । एडवोकेट हर्षवर्धन कश्यप को करौली जिले से एकमात्र अधिवक्ता होने के कारण नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में आयोजके एनएलयू प्रशासन व बीसीआर सदस्यों का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।

« पिछली ख़बर हिंडौन सिटी में गुरु पूर्णिमा पर 16वां भंडारा एवं भजन कीर्तन... अगली ख़बर » पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का जयंती समारोह हुआ आय...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें