🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

Alwar News: अलवर जिले में पर्यटन की असीम संभावनाएं - मंत्री टीकाराम जूली

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 76 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Alwar News: अलवर जिले में पर्यटन की असीम संभावनाएं - मंत्री टीकाराम जूली

अलवर: जिले में मत्स्य उत्सव के तहत पुरजन विहार (कम्पनी बाग) में आयोजित फ्लोरल शो में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली और जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अवलोकन किया। 

मंत्री जूली ने सभी नागरिकों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अलवर जिले में पर्यटकों के लिए सभी प्रकार के दर्शनीय स्थल हैं। यहां अरावली की पहाड़ियां, बावड़ियां, सरिस्का अभयारण्य, किले, धार्मिक एवं ऎतिहासिक स्थल बड़ी संख्या में मौजूद है। 

समन्वित प्रयासों से विश्व पटल पर अलवर के पर्यटन को ले जाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने मत्स्य उत्सव को समस्त उपखण्ड मुख्यालयों तक आयोजित कराकर इसे जिलेभर का उत्सव बनाया है। साथ ही, इसमें सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आयोजन शामिल किए गए हैं, जो कि इस उत्सव के आयोजन को ऎतिहासिक बनाता है। अवलोकन के दौरान मंत्री जूली ने दो कैक्टस प्रजाति के दो फूलों के पौधे खरीदे। फ्लोरल शो देखने आए बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। 

« पिछली ख़बर महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव को जन्मदिवस की बधाईयां क... अगली ख़बर » Jhalawar News : प्रदीप कुमार के साथ दिन दहाड़े जान लेवा हमला...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें