🕒 06 July 2026, Monday
राजस्थान

कुतुकपुर में मदरसे के छात्रों का ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 38 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
कुतुकपुर में मदरसे के छात्रों का ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

करौली, हिंडौन सिटी: कुतकपुर में स्थानीय मदरसे के छात्रों का आज ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेडिकल टीम के प्रभारी डॉ हरी बाबू शर्मा ने बताया कि आज 29 मई सोमवार को ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक चौधरी ने मदरसे के बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ चौधरी ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।

मदरसे के डायरेक्टर मुफ्ती खलील अहमद ने मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया।
आज कैंप के दौरान मेडिकल टीम ने स्थानीय मदरसे के 320 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिनमें से कुछ बच्चों को खून की कमी के लक्षण पाए जाने पर नियमित उपचार के लिए उनके परिजनों को पाबंद किया।
इस अवसर पर सी एच ओ ब्रह्मानंद जाटव लैब टेक्नीशियन, शशि कपूर शर्मा, दिनेश सोलंकी आदि ने छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

शिविर के दौरान हिंडौन नगर परिषद के पूर्व उपसभापति नफीस अहमद, पूर्व पार्षद एजाज अहमद, जमीअतुल कुरेश के जिलाध्यक्ष शहजाद कुरेशी, पैरा टीचर आबिद खान, मास्टर अब्दुल गनी, हाफिज शकील सहित मदरसा जामिया अरबिया सिद्दीकिया के शिक्षक मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर महेश नवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया... अगली ख़बर » सूरौठ एवं भुकरावली में आयोजित प्रशासन गांव के संग व महंगाई र...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें