🕒 05 July 2026, Sunday
राजस्थान

Karauli : मंडरायल किले में घटना का आरोपी निकला लड़की का चाचा, एसआईटी टीम ने किया खुलासा

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 74 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Karauli : मंडरायल किले में घटना का आरोपी निकला लड़की का चाचा, एसआईटी टीम ने किया खुलासा

करौली , 21 मई । मंडरायल किले में करीब एक वर्ष पहले ( 14 जून 2022 ) नाबालिग लड़की के साथ दुराचरण कर हत्या करने वाले मामले का खुलासा हुआ है । जिले के बहुचर्चित मामले में ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश, रिश्तो को शर्मसार कर देने वाला है नाबालिग लड़की का चाचा ही आरोपी निकला है । करौली पुलिस के लिए चुनौती बने नाबालिग हत्याकांड के इस बहुचर्चित मामले को लेकर आम जनता द्वारा कई बार बार जन आंदोलन किए गए ।

यह थी पूरी घटना

करौली के मंडरायल कस्बे में नाबालिग लड़की मंगलवार (14 जून 2022 ) को ट्यूशन के लिए गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। बुधवार सुबह मंडरायल किले में उसका शव मिला। नाबालिग के शव से 100 मीटर की दूरी पर उसकी किताबें मिली। सूचना पर मंडरायल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली ।

पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह बुटोलिया के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था ।

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अनुसंधान एसआईटी टीम द्वारा घटनास्थल के सूक्ष्म ऑब्जर्वेशन और मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से प्राप्त अहम बायोलॉजिकल और फिजिकल साक्ष्यों का साइंटिफिक विश्लेषण कर संदिग्ध लोगों पर जांच टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी गई जांच के दौरान मृतका के आसपास निवासरत लोगों के जांच में सहयोग नहीं करने व गलत दिशा में भ्रमित करने के कारण एसआईटी टीम को आरोपी तक पहुंचने में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन अंततः उच्चाधिकारियों की मॉनिटरिंग में एसआईटी टीम नाबालिग आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हुई इस तरह विधि से संघर्षरत नाबालिग आरोपी को निरूद्ध कर बहुचर्चित ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश किया ।

« पिछली ख़बर Karauli : सैनी समाज के पद दंगल कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधाय... अगली ख़बर » अंबेडकर पार्क समिति करौली का अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें