🕒 02 July 2026, Thursday
राजस्थान

ABVP का 75 वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया

द्वारा Deepak Jatav 📅 12 Jul 2023 👁️ 64 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
ABVP का 75 वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया

करौली- जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने ABVP 75 वर्ष पर साप्ताहिक कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व संध्या पर दीपदान करके किया। आज कार्यक्रम का द्वितीय दिवस पर स्वामी विवेकानंद पार्क (कलेक्ट्री सर्किल के पास) पार्क में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर दूध अभिषेक एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला संगठन मंत्री रितेश खांडल ने बताया कि ज्ञान शील एकता के मूल मंत्र पर चलकर समाज राष्ट्र मानव जाति की रक्षा के साथ युवाओं को राष्ट्र भावनाओं क्यों जागृत करने और व्यक्ति से व्यक्तित्व निर्माण के लिए कार्य करता है। इसी के निमित्त जिला संयोजक योगेंद्र डागर ने बताया कि विद्यार्थी परिषद वर्ष भर 365 दिन काम करती है विद्यार्थी परिषद रचनात्मक आंदोलन में अनेक प्रकार की गतियां विद्यार्थियों को मिलकर देश में राष्ट्रहित के लिए कार्य करती है, साथ ही वंदे मातरम एबीपी जिंदाबाद भारत माता की जय के उद्घोष कार्यकर्ताओं ने लगाए।

कार्यक्रम से पूर्व कार्यकर्ताओं ने पार्क में श्रमदान भी किया जिसमें 1 किलो पॉलिथीन की थैली निकाली गई। कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर, मुंह मीठा कर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संयोजक प्रियांशु राजपूत ने कार्यकर्ताओं को समारोह भाषण में संगठन सर्वोपरि की बात कही। वह राष्ट्र शक्ति छात्र शक्ति के रूप में कार्य करेंगे स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की भी बात बताई। आगामी कार्यक्रम मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता रहेगी प्रतिभागियों को सम्मान भी किया जाएगा।

इस दौरान जिला संयोजक योगेंद्र डागुर, उपेंद्र, राजकुमार कश्यप, रमन गुर्जर, रोताश गुर्जर, प्रवेश व्यास, सोनू माली, नकुल आदि शामिल हुए।

« पिछली ख़बर सूचना एवं रोजगार अधिकार अभियान के जन हक धरने में नरेगा, शहरी... अगली ख़बर » कृपाल जघीना की हत्या के आरोपी कुलदीप जघीना की बदमाशों ने की ...
Author
संपादक (Editor)

Deepak Jatav

Deepak Jatav A Journalist And District Bureo Chief Karauli Mission Ki Awaaz

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें