🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

जन अभाव अभियोग निराकरण बोर्ड, ओबीसी वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन का करौली जाते समय किया स्वागत

द्वारा Abhishek Sonwal 📅 15 Jul 2023 👁️ 57 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
जन अभाव अभियोग निराकरण बोर्ड, ओबीसी वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन का करौली जाते समय किया स्वागत

करौली: हिण्डौन स्थानीय कांग्रेसियों ने सभापति बृजेश जाटव के नेतृत्व में आज राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त विभिन्न बोर्डों के अध्यक्षगण का पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस में गर्मजोशी से स्वागत किया।
पीसीसी सदस्य नफ़ीस अहमद ने बताया कि आज करौली जाते समय जन अभाव अभियोग निराकरण बोर्ड के चेयरमैन पुखराज पाराशर,ओबीसी वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन पवन गोदारा,एआईसीसी सचिव विजय जांगिड़,केश कला बोर्ड के चेयरमैन महेंद्र सिंह गहलोत,पीसीसी सचिव जसवंत गुर्जर व पीसीसी सदस्य भवी मीणा का करौली जाते समय हिंडौन सार्वजनिक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पर माला और साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

इस अवसर पर नगर निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू, जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह सोलंकी, उपसभापति लेखेन्द्र सिंह चौधरी, हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष नरसी पाराशर,हिंडोन देहात ब्लॉक अध्यक्ष भगत सिंह डागुर, मनोनीत पार्षद जेपी शर्मा,सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र मावई, शिक्षाविद वीर सिंह बेनीवाल,मोहन सिंह गुर्जर,मान सिंह सैनी, कप्तान सिंह क्यारदा, जगमोहन शर्मा, करसौली मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह सैनी,रामकुमार पवार, लोकेश मावई,एडवोकेट मुगनी पार्षद, रफीक लहचौड़ा, राजेश लहकोडिया,धीरेंद्र सिंह चौधरी, हरदयाल चंदीला,रोहिताश्व मावई,पार्षद मनोज जाटव,पुष्पेंद्र गारूवाल, मुकेश जाटव सरपंच लोकेश मावई,व प्रकाश चंद सोलंकी सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस मौके पर राज्य मंत्री पुखराज पाराशर एवं पवन गोदारा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार के मुखिया अशोक गहलोत के द्वारा पिछले 4 साल में अभूतपूर्व विकास कार्य राजस्थान की जनता के लिए किए गए हैं उनको जमीनी स्तर पर पहुंचाने एवं आमजन में जागरूकता लाने हेतु प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर चलाई जा रही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को ईमानदारी पूर्वक प्रत्येक बूथ पर जाकर आम लोगों तक राज्य सरकार की उपलब्धियां पहुंचानी हैं।

« पिछली ख़बर आम रास्ते में माल ट्रांसपोर्ट का संचालन रोकने एवं स्थान परिव... अगली ख़बर » सीएचसी निर्माण में धांधली की शिकायत मिलने पर खंड मुख्य चिकित...
Author
संपादक (Editor)

Abhishek Sonwal

Abhishek Sonwal Is A Journalist At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें