🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

हलैना में जन आक्रोश महासभा, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्धन सिंह होंगे मुख्य अतिथि

द्वारा पिन्टू सोनवाल 📅 15 Jul 2023 👁️ 61 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
हलैना में जन आक्रोश महासभा, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्धन सिंह होंगे मुख्य अतिथि

भरतपुर: भाजपा की ओर से हलैना में थाना के सामने एक मैरिज होम पर 27 दिसंबर मंगलवार को सुबह 11 बजे जन आक्रोश महासभा का आयोजन होगा। जिस महासभा के मुख्य अतिथि ओलंपिक पदक विजेता, जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के लोकसभा सदस्य,पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्धन सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन आक्रोश विधानसभा वैर के संयोजक पंकज बिजवारी करेंगे। जबकि भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र मीणा, रंजीता कोली, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ शैलेंद्रसिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। रूस यात्रा के संयोजक पूर्व जिला प्रमुख द्वारकाप्रसाद गोयल तथा भाजपा ग्रामीण मंडल वैर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टंटा ने बताया कि 27 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे केंद्र सरकार की सफ़लता, लोगों की हितकारी योजना के प्रचार- प्रसार वास्ते तथा राज्य सरकार की विफलता और कांग्रेस सरकार के गुजरे 4 साल के शासनकाल में बढ़ते अपराध, गुंडाराज,भ्रष्टाचार बेरोजगारी,महंगाई को लेकर 4 दिसंबर से शुरू हुई जन आक्रोश यात्रा के बाद विधानसभा स्तरीय जन आक्रोश महासभा का कस्बा हलैना में आयोजन किया जा रहा है। जिस महासभा में राष्ट्रीय,राज्य व जिला स्तरीय पदाधिकारी और सांसद, पूर्व सांसद ,विधायक ,पूर्व विधायक, वर्तमान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता आदि भाग लेंगे। ने बताया कि जन आक्रोश महासभा में 10 हज़ार विधानसभा क्षेत्र के लोग शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। इस सभा में वर्तमान व पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल ,शहर मंडल तथा विभिन्न मोर्चा के जिला व मंडल अध्यक्ष भाग लेंगे।

« पिछली ख़बर भैंसीना में सुड्डा दंगल का शुभारंभ 31 दिसम्बर से... अगली ख़बर » भाजपा की जन आक्रोश यात्रा हुई आयोजित, गहलोत सरकार हर मोर्चे ...
Author
संपादक (Editor)

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें