🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा हुई आयोजित, गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल - राज्यवर्धन सिंह

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 60 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भाजपा की जन आक्रोश यात्रा हुई आयोजित, गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल - राज्यवर्धन सिंह

भरतपुर: वैर विधनसभा के कस्बा हलैना में बीजेपी की ओर से विधान सभा स्तरीय जन आक्रोश महासभा का आयोजन बीजेपी के राष्ट्रीय प्र्वक्ता कर्नल राज्य वर्धन सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि रहे।
जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षत जन आक्रोश यात्रा विधानसभा संयोजक पंकज बिजवारी ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा रहे। जन आक्रोश यात्रा के मुख्य अतिथि कर्नल राज्य वर्धन सिंह राठौड़ ने संबोधन में कहा की पहले भारत सोने की चिड़िया था अब भारत को भारत की सोने की चिड़िया दुबारा से बनाना है उन्होंने कहा की एक लाख किसानों की जमीन कुड़की पर है।उन्होंने कहा की प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार पनप रहा है।कांग्रेस सरकार जनता की जेब में हाथ डाल रही है। किसानों को समय पर बिजली,रासायनिक खाद यूरिया नही मिल रहा है। किसान परेशान हो रहा है । प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर बार-बार लीक हो रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की वर्तमान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा गहलोत की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल है। ऐसी सत्ता को उखाड़ कर फेंकना है।
उन्होंने कहा की झूंठे वायदा कर सत्ता हथिया ली राज्य सरकार में अशोक गहलोत से जवाब मांग रहे है
राजस्थान में लागतार भ्रष्टाचार हो रहे है। प्रदेश सरकार की विफलता के कारण प्रदेश में रोजाना महिलाओ के साथ दुष्कर्म अत्याचार हो रहे है। राजस्थान हमेशा अस्तित्व में रहा है।

राजस्थान हमेशा गौरवशाली रहा है। यहां वीरों एवं वीरांगनाओ ने अपनी रक्षा के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। किसानों से झूँठा वायदा किया। कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफी नहीं किए। उन्होंने कहा की आगामी होने वाले विधान सभा चुनावो में बीजेपी की जीत होगी इस बी ईमान सरकार के कार्यकाल में अपराधो की संख्या बढ़ी है वर्तमान सरकार को अब सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। आयोजित जन आक्रोश महा सभा में प्रदेश मंत्री महेंद्र सिंह जाटव,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गजेंद्र टंटा,सत्येंद्र चौधरी छोकरवाड़ा,पवन पांडे,अतर सिंह पगारिया, हरवीर पांडे,देशराज जाटव,पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल,शिवानी दायमा,प्रो जग्गो सिंह,नावली सरपंच कोमल महावार,डा अशोक सिंह, गोपाल पहाड़िया, आदि उपस्थित रहे। आयोजित हुई जन आक्रोश सभा को सुनने के लिए भरतपुर जिले की सभी विधान सभाओं से बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आए।

« पिछली ख़बर हलैना में जन आक्रोश महासभा, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल र... अगली ख़बर » सीही गांव निवासी मंगती राम बौद्घ का सेवानिवृत्ति समारोह आयोज...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें