🕒 02 July 2026, Thursday
राजस्थान

"एक पेड़ - एक परिंडा" अभियान की शुरुआत, भीषण गर्मी में प्यासे पक्षियों को मिलेगी राहत

द्वारा दिनेश प्रजापत 📅 27 May 2025 👁️ 51 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
"एक पेड़ - एक परिंडा" अभियान की शुरुआत, भीषण गर्मी में प्यासे पक्षियों को मिलेगी राहत

सांगानेर: गर्मी की तपती दोपहरी में जहां इंसान तक बेहाल हैं, वहीं नन्हें पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए आज ग्राम पंचायत लाखना क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की गई। "एक पेड़ - एक परिंडा, पक्षी बचाओ" नामक अभियान की शुरुआत श्रीरामपुरा स्थित भैरूं जी महाराज मंदिर से की गई।

इस अभियान के तहत श्रीरामपुरा, जिन्द बाबा का मंदिर लाखना, सीतारामपुरा, अचरावाला के बालाजी मंदिर, बालावाला स्टेशन और दादूराम की बगीची सहित कई स्थलों पर पेड़ों पर पानी से भरे परिंडे (पंछियों के लिए मिट्टी के जलपात्र) लगाए गए। इसका उद्देश्य गर्मी में प्यास से परेशान पक्षियों को राहत पहुंचाना है।

इस नेक कार्य में समाजसेवक मोहनलाल प्रजापति की अहम भूमिका रही, जिन्होंने पूरे अभियान की अगुवाई की। उनके साथ केलाश प्रजापत, साहिल प्रजापत, एवं मिडिया प्रभारी दिनेश प्रजापत सहित कई युवाओं ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया।

मोहनलाल प्रजापति ने इस पहल को प्रकृति और जीवों की सेवा का एक छोटा लेकिन जरूरी कदम बताया और अभियान से जुड़े सभी युवा साथियों को दिल से धन्यवाद व साधुवाद दिया।

"हम सबको मिलकर ऐसे छोटे-छोटे प्रयास करने होंगे ताकि प्रकृति का संतुलन बना रहे और इसके हर प्राणी को जीवन की मूलभूत आवश्यकताएँ मिल सकें।" — मोहनलाल प्रजापति

अभियान का संदेश:

"हर पेड़ पर एक परिंडा, हर पंछी को पानी!"
यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है, बल्कि यह मानवीय संवेदनाओं को भी जागृत करता है।

« पिछली ख़बर करौली : गांव गुरदह की महिलाओं ने विधायक को पानी की समस्या से... अगली ख़बर » लांगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट की वारदात को अंजाम देने व...
Author
संपादक (Editor)

दिनेश प्रजापत

Dinesh Prajapat A Journalist In Mission Ki Awaaz Indian News Media Company.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें