🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

Karauli: बसपा प्रत्याशी रविन्द्र मीना का रक्षाबंधन महोत्सव आज

मदनमोहन जी मंदिर से सुबह 8:30 बजे होगी शुरुआत
द्वारा Deepak Jatav 📅 31 Aug 2023 👁️ 101 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Karauli: बसपा प्रत्याशी रविन्द्र मीना का रक्षाबंधन महोत्सव आज

करौली विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट रविन्द्र मीना का रक्षाबंधन महोत्सव 31 अगस्त को आयोजित होगा। इसकी शुरुआत गुरुवार को सुबह 8:30 बजे मदनमोहन जी मंदिर से होगी। 

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जमना लाल ने बताया कि बसपा प्रत्याशी एडवोकेट रविन्द्र मीना 31 अगस्त को रक्षाबंधन महोत्सव मनाएंगे। सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक मदनमोहन जी मंदिर में उपस्थित रहकर माता-बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाएंगे। इसके बाद सुबह 10.30 बजे हटरिया चौराहा स्थित सैन बिहारी जी मन्दिर में सैन समाज की माता बहनों से, 11.30 बजे कृष्णा कॉलोनी में जाटव समाज और कोली समाज की माता-बहनों से, दोपहर 12.30 बजे नूर कॉलोनी में मुस्लिम समाज की माता-बहनों से और दोपहर 1.30 बजे हिंडौन गेट के पास बाल्मीकि बस्ती में वाल्मीकि समाज की माता-बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाएंगे। इस दौरान बसपा के जिला मुख्य प्रभारी दौलत सिंह, जिला प्रभारी शिवसिंह, जिलाध्यक्ष जमना लाल, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नरेश कुमार सहित बसपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

« पिछली ख़बर ग्राम विकास अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन... अगली ख़बर » दिनदहाड़े ज्वेलर्स पर फायरिंग करने वाले आरोपी बदमाश गिरफ्तार...
Author
संपादक (Editor)

Deepak Jatav

Deepak Jatav A Journalist And District Bureo Chief Karauli Mission Ki Awaaz

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें