🕒 05 July 2026, Sunday
राजस्थान

भीम आर्मी ने 18 दिन से लापता नाबालिग लड़की को लेकर पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 44 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भीम आर्मी ने 18 दिन से लापता नाबालिग लड़की को लेकर पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

नागौर: जिले के मेड़ता उपखंड के कुरडा़यां के रहने वाले विनोद वाल्मीकि की पुत्री नीतु पिछले 18, दिनों से लापता लेकिन अभी तक को सुराग नहीं लगा। जिसको लेकर भीम आर्मी मेड़ता द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम मेड़ता उप अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि नागोर जिले के मेड़ता उपखंड के कुरडा़यां निवासी विनोद वाल्मीकि अपने परिजनो के साथ 8 मई को गर्मी की छुट्टियां मनाने वाराणसी गये थे और 9मई की रात को वाराणसी रेलवे जंक्शन पर विनोद की 15वर्षीये पुत्री नीतु अचानक से लापता हो गई। जिस पर परिजनो ने वाराणसी जंक्शन जीआरपी को रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन वहां के प्रशासनिक स्तर पर अभी तक परिजनो के साथ कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला रहा है । भीम आर्मी भारत एकता मिशन कि मेड़ता टीम ने प्रशासन से लापता नीतु की तफ्तीश की मांग की है ताकि परिवार में कोई अनहोनी घटना न हो।

भीम आर्मी के कार्यकर्ता वह पदाधिकारी रहें मोजुद ज्ञापन के समय। भीम आर्मी मेड़ता सिटी अध्यक्ष राम पंवार , शोभाराम जयपाल,रामभजन ,राकेश तेजी ,रवि घारु , हरिराम ,रामनाथ तंवर, मंगलाराम, बजरंग लाल ,अजय जावा, गोविंद, टीकम ,देवराज, महेंद्र सहित भीम आर्मी के अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर नये संसद भवन का लोकार्पण पर इसका नामकरण भारत रत्न डा. भीमराव... अगली ख़बर » Karauli: जाटव का पुरा ( गुरदह ) में बन रहे अम्बेडकर भवन की द...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें