🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

भारतीय किसान संघ डिंडोरी के ज्ञापन का असर,औचक निरीक्षण में पहुँचे मुख्यमंत्री

द्वारा धीरज कुमार अहिरवाल 📅 15 Jul 2023 👁️ 47 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भारतीय किसान संघ डिंडोरी के ज्ञापन का असर,औचक निरीक्षण में पहुँचे मुख्यमंत्री

डिंडौरी:- भारतीय किसान संघ डिंडौरी जिला के किसानों की समस्या को लगातार उठा रही है,ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं को प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री कलेक्टर के समक्ष रख रही है जिससे किसानों को फायदा हो सके, किसानों के समस्याओं का समाधान हो सके।

भारतीय किसान संघ डिंडोरी ने दिनाँक 15.09.2022 को किसानों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शासन प्रशासन से मांग किया था कि बिलगांव जलाशय मध्यम परियोजना के नहर ठीक नहीं है उनको ठीक कराया जाए एवं बाढ़ से नुकसान हुए खेत और फसलों का मुआवजा दिया जाए। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि किसान संघ के सामने लाई जानकारी के आधार पर आया हूँ, लापरवाही करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आज शनिवार को ज्ञापन में बताए गए स्थान का औचक निरीक्षण किया और किसानों के लिए उपयोगी बांध के नहरों को देखा। मौके पर बांध में अनियमिता मिलने पर लापरवाही करने वाले 03 बड़े अधिकारियों जल संसाधन विभाग को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिला मंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, ब्रजबिहारी साहू सहित अनेक किसानों से ग्राम ढोंढा (भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू का ग्रह ग्राम) में मुलाकात कर किसानों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निर्देश दिया की किसानों की समस्यायों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

« पिछली ख़बर बहुजन समाज पार्टी करौली में मनाएगी बाबा साहब का 66वां महापरि... अगली ख़बर » हिंडौन में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर 6...
Author
संपादक (Editor)

धीरज कुमार अहिरवाल

Dheeraj Kumar Ahirwal Is A Journalist And Madhya Pradesh State Head Of Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें