🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा मेघवंशी समाज सम्मेलन में बोले भंवर मेघवंशी

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 55 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा मेघवंशी समाज सम्मेलन में बोले भंवर मेघवंशी

भीलवाड़ा: आलमास पंचायत के झरना महादेव तीर्थ क्षेत्र में मेघवंशी समाज आम चौखला द्वारा निर्मित बाबा रामदेव मंदिर में मूर्ति स्थापना के अवसर आयोजित सम्मेलन में सामाजिक कार्यकर्ता भंवर मेघवंशी ने कहा कि राजनीतिक दल अनुसूचित जाति और जन जाति के लोगों को इंसान नहीं बल्कि वोटों की मशीन समझती हैं, केवल वोट लेकर सत्ता प्राप्त करने के अलावा कुछ भी भला दलित आदिवासी समुदाय का नहीं किया जाता है, ऐसी स्थिति में मान्यवर काशीराम का नारा समाज को याद रखना होगा कि वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा.
मेघवंशी समाज के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे सामाजिक कार्यकर्ता भंवर मेघवंशी ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब हम हर राजनीतिक दल और जन प्रतिनिधि का सोशल ऑडिट करें कि इसने दलित आदिवासी समुदाय का क्या भला किया, इनके स्टाफ़ में इन वर्गों से कितने लोग है ? राजनीतिक भागीदारी में इन समुदायों की क्या हिस्सेदारी तय की गई, क्या इन जनप्रतिनिधियों ने अपने कार्यकाल में अनुसूचित जाति व जनजाति के युवाओं को निजी व सरकारी तथा अर्धसरकारी क्षेत्रों में रोज़गार के अवसर मुहैया करवाये हैं अथवा केवल अपनी ही जाति का विकास किया है। मेघवंशी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि मीठी मीठी बातों से काम नहीं चलने वाला है, नेताओं और पार्टियों से मुश्किल सवाल पूछने होंगे और उनके कामों का सोशल ऑडिट करके अगले चुनाव में इसका समुचित जवाब देना होगा. अपने अधिकार माँगना अगर बग़ावत है तो वह की जानी चाहिए।
मेघवंशी ने इससे पहले समाज के महासम्मेलन में उपस्थित संतों, पंचों, अधिकारी कर्मचारियों , जन प्रतिनिधियों और साधारण जनों को सम्बोधित किया। मेघवंशी समाज, आम चौखला झरना महादेव बाबा रामदेव सेवा समिति के अध्यक्ष देबी लाल मेघवंशी ने बताया कि सम्मेलन से पूर्व सात दिवसीय आध्यात्मिक उत्सव हुआ, जिसमें सत्संग, फड़ वाचन, भजन संध्या, नौ कुंडिय हवन , मूर्ति स्थापना और कलश यात्रा और मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना के साथ साथ महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया.

समाज के युवाओं की कमांडो फ़ोर्स ने पंच पटेलों के मार्गदर्शन में अच्छी भूमिका निभाई, मालजी का खेड़ा धूणी के संत लच्छीराम जी महाराज का सानिध्य मिला और सम्पूर्ण कार्यकारिणी ने रात दिन एक करके हज़ारों लोगों की उपस्थिति में सफल कार्यक्रम आयोजित किया। सम्मेलन में बालू मेघवंशी, नारायण मेघवंशी, कैलाश मेघवंशी, रामेश्वर मेघवंशी ,लादू सोनवा, गोपी मेघवंशी, प्यार जी मेघवंशी, देवा मेघवंशी बबलू मेघवंशी, लादू पलासिया , शंकर मेघवंशी , महावीर मेघवंशी, राजू मेघवंशी, लादू मेघवंशी, हरदेव मेघवंशी, दिनेश मेघवंशी, सुरेश मेघवंशी, श्याम लाल मेघवंशी, कालू मेघवंशी,रामकरण मेघवंशी, ने भी विचार व्यक्त किए।

« पिछली ख़बर Ajmer News : ब्यावर के आस पास की ग्राम पंचायतों को ब्यावर मे... अगली ख़बर » युवाओं को कला एवं संस्कृति को जानना जरुरी - जिला कलेक्टर अंक...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें