🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

Karauli: बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा 17 व 18 अगस्त को हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र में

द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 14 Aug 2023 👁️ 140 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Karauli: बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय  संकल्प यात्रा 17 व 18 अगस्त को हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र में

Karauli: हिण्डौन सिटी बहुजन समाज पार्टी विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल सैनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा गौलपुर से प्रारम्भ होकर जयपुर में समापन होगा। सैनी ने बताया यह यात्रा 17 अगस्त को सायं 6 बजे श्रीमहावीरजी के गंगा मन्दिर आश्रम में आम सभा होगी। 18 अगस्त को प्रातः 9 बजे जाटव बगीची हिण्डौन में आम सभा रहेगी। इसके बाद जटनंगला, ढिढोरा, धंधावली में स्वागत किया जायेगा। प्रातः 11 बजे अम्बेडकर आश्रम सूरौठ में आम सभा व महात्मा ज्योतिबा फूले पार्क सूरौठ व ताहरपुर में स्वागत किया जायेगा।

इस यात्रा को नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनन्द जी, सांसद व केन्द्रीय कॉर्डिनेटर रामजी गौत्तम जी व राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ जी, केन्द्रीय स्टेट कॉर्डिनेटर सुरेश आर्य जी, प्रदेश अध्यक्ष भगवानसिंह बाबा, प्रदेश प्रभारी सुमरतसिंह, प्रेम बारूपाल, रामजीवन बौद्ध, विजय बैरवा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम शीला व प्रदेश महासचिव एडवोकेट अमरसिंह बंशीवाल आदि प्रदेश व जिला स्तरीय नेता मुख्य जिला प्रभारी दौलत जाटव, जिला प्रभारी संतोष ठेकेदार, जिला प्रभारी शिवसिंह जाटव व जिला प्रभारी हीरालाल बैरवा, जिलाध्यक्ष जमनालाल जाटव संबोधित करेंगे।

« पिछली ख़बर द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की एक दिवसीय मीटिंग सूरौठ के ग... अगली ख़बर » हर घर तिरंगा अभियान के तहत् आज प्योर इंडिया ट्रस्ट द्वारा सा...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें