🕒 05 July 2026, Sunday
राजस्थान

बाल पाठशाला टीम सदस्यों ने मानवता का दिया परिचय

द्वारा News Room 📅 31 Jul 2023 👁️ 92 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
बाल पाठशाला टीम सदस्यों ने मानवता का दिया परिचय

भरतपुर: मिशन फॉर द हेल्प सोसायटी के अंतर्गत संचालित बाल पाठशाला टीम सदस्यों को नुमाइश मैदान शहीद स्मारक के पास एक 13 साल का बच्चा जिसका नाम नबाव पुत्र प्यार सिंह निवासी कैमासी उच्चैन भिक्षा मांगते हुए देखा गया तो बच्चे से जानकारी में प्राप्त हुआ कि वह कई दिनों से भूखा है और खाना खाने के लिए भिक्षा मांग रहा है टीम सदस्यों द्वारा बच्चे को आराम से बैठा कर भर पेट खाना खिलाया। बच्चे ने बताया कि 10 - 12 दिन से घर से निकला हुआ है क्योंकि उसका बड़ा भाई शराब पीकर उसकी मारपीट करता है।

टीम सदस्यों द्वारा बच्चे के परिवारजनों से फोन पर वार्तालाप हुई तो फोन बच्चे की मां ने उठाया और कहा कि इसका बड़ा भाई शराब पीकर इसको मारता पीटता है बच्चे ने अपनी इच्छा जाहिर की कि वह अब घर नहीं जाना चाहता है उसको कहीं अच्छी जगह पर भेज दिया जाए जिससे उसकी देखरेख और पढ़ाई सही तरीके से हो सके।

टीम सदस्यों ने बच्चे को संबंधित थाना अटल बंद को सुपुर्द कर दिया गया है। जिसमें सदस्य साथी लीलाधर गुधैनिया, दिगंबर सिंह, छात्र नेता देवेंद्र सिंह हथैनी, गौरव गौतम आदि उपस्थित रहे।

« पिछली ख़बर Karauli: सूरौठ में हुई 46 लाख के जेवरातों एवं साढ़े पंद्रह ल... अगली ख़बर » श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर किया व्यास पूजन...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें