🕒 25 June 2026, Thursday
समाचार

भैंस के बाद अब एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस गाय से भिड़ी, ट्रेन का अगला हिस्सा टूटा

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 71 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भैंस के बाद अब एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस गाय से भिड़ी, ट्रेन का अगला हिस्सा टूटा

Vande Bharat Express:गुजरात में एक बार फिर से वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को एक गाय से टकरा गई, जिससे ट्रेन का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। ये हादसा वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन पर हुई।

जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी कि अचानक तेज रफ्तार ट्रेन के सामने एक गाय आ गई। गाय ट्रेन की चपेट में आ गई। गाय के टकराने से ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ये घटना सुबह करीब 8 बजकर 17 मिनट की है।

घटना के बाद ट्रेन करीब 26 मिनट तक अतुल रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। जिसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बताया जाता है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का कपलर कवर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा बीसीयू कवर भी डैमेज हो गया है।

हादसे के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी भी अलग हो गई थी। जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस में पानी का पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी वजह से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। वंदे भारत एक्सप्रेस को हादसे के करीब 26 मिनट बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

इस हादसे में यात्रियों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने का ये कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ दिनों में दो बार वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो चुकी है।

« पिछली ख़बर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा बिजावर में विकास कार्यों के ल... अगली ख़बर » Jamshed Jiji Irani: भारत के स्टील मैन ऑफ इंडिया का 85 साल की...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें