🕒 25 June 2026, Thursday
समाचार

Jamshed Jiji Irani: भारत के स्टील मैन ऑफ इंडिया का 85 साल की उम्र में निधन

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 94 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Jamshed Jiji Irani: भारत के स्टील मैन ऑफ इंडिया का 85 साल की उम्र में निधन

Jamshed J Irani: द स्टील मैन ऑफ इंडिया डॉ जमशेद जे ईरानी का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन 31 अक्टूबर 2022 को रात 10 बजे जमशेदपुर के टीएमएच (टाटा अस्पताल) में हुआ ।

43 साल तक टाटा स्टील को अपनी सेवा देने वाले पद्म भूषण डॉ जेजे ईरानी का सोमवार (31 अक्टूबर 2022) की रात 10 बजे टीएमएच जमशेदपुर में निधन हो गया। ईरानी चार दशक से अधिक समय तक टाटा स्टील से जुड़े रहे। वे 43 साल की विरासत को पीछे छोड़ते हुए जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से रिटायर हुए थे, कंपनी को विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने ख्याति दिलायी थी ।

https://twitter.com/TataSteelLtd/status/1587153205418491904?t=ebDsAZ09b3HrSsWyNoMkLA&s=19

जीजी ईरानी और खुर्शीद ईरानी के घर में दो जून 1936 के दिन जन्म लेने वाले जमशेद ने 1956 में नागपुर के साइंस कॉलेज से बीएससी की थी। वहीं, उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से 1958 में एमएससी पूरी की। इसके बाद वह जेएन टाटा स्कॉलर के रूप में ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड गए और 1960 में मास्टर्स कंप्लीट किया। इसके अलावा 1963 में उनकी पीएचडी हुई।

ध्यान देने वाली बात है कि जमशेद ईरानी ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत ब्रिटिश आयरन एंड स्टील रिसर्च असोसिएशन के साथ 1963 में की थी, लेकिन उनका सपना हमेशा देश की तरक्की में योगदान देने का रहा । वह 1968 में भारत लौटे और टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना की। जिसे आज टाटा स्टील के नाम से जाना जाता है।

« पिछली ख़बर भैंस के बाद अब एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस गाय से भिड़ी, ... अगली ख़बर » Salman Khan: अभिनेता सलमान खान को दी गई वाई श्रेणी की सुरक्ष...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें