🕒 02 July 2026, Thursday
राजस्थान

93% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, शिक्षा मंत्री बोले – बेहतर हो रहे हैं बोर्ड परिणाम

द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 27 May 2025 👁️ 55 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
93% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, शिक्षा मंत्री बोले – बेहतर हो रहे हैं बोर्ड परिणाम

राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने मंगलवार को कोटा स्थित ज्ञान ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 12वीं परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार आया है।

श्री दिलावर ने बताया कि वर्ष 2022-23 की तुलना में वर्ष 2024-25 में: कला संकाय का परीक्षा परिणाम 9.73% बढ़ा, विज्ञान संकाय में 2.81% की वृद्धि हुई, जबकि सभी संकायों का औसत परीक्षा परिणाम 6% बढ़ा है। उन्होंने इसे सरकार की नीतियों, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का सम्मिलित परिणाम बताया।

कार्यक्रम में उन्होंने यह भी बताया कि 12वीं कक्षा में 93% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में:

77 छात्र सरकारी स्कूलों से और

25 छात्र निजी स्कूलों से हैं (केवल कला संकाय)।

वहीं, तीनों संकायों को मिलाकर कुल 152 छात्र सरकारी स्कूलों से और

113 छात्र निजी स्कूलों से हैं जिन्होंने 93% से अधिक अंक अर्जित किए।

शिक्षा मंत्री ने विशेष रूप से छात्राओं की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी बालिकाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं — वे लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं, थल सेना में सेवा दे रही हैं और शिक्षा में भी आगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह सफलता समाज के सभी वर्गों की संयुक्त प्रेरणा का परिणाम है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री से संवाद भी किया और भविष्य की योजनाओं को साझा किया। श्री दिलावर ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें देश और राज्य के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

« पिछली ख़बर लांगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट की वारदात को अंजाम देने व... अगली ख़बर » जोधपुर डिस्कॉम सतर्क: तेज अंधड़ के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल,...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें