🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

पांचना बांध पर जल संरक्षण परियोजनाओं का शुभारंभ, मंत्री सुरेश सिंह रावत ने रखी नींव

द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 11 Jun 2025 👁️ 71 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
पांचना बांध पर जल संरक्षण परियोजनाओं का शुभारंभ, मंत्री सुरेश सिंह रावत ने रखी नींव

करौली: जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने करौली जिले के ऐतिहासिक पांचना बांध परिसर से महत्त्वपूर्ण जल संरक्षण परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने करौली में चार और धौलपुर जिले में सात परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया।

इनमें पांचना बांध के आधुनिकीकरण के साथ सूरौठ की ग्राम पंचायत वाईजट में 6.06 करोड़ रुपए की लागत से नया एनिकट बनेगा। कालागुड़ा क्षेत्र में 1.62 करोड़ की लागत से तिखूटी एनिकट का निर्माण होगा और जटनगला में 6.31 करोड़ रुपए की लागत से एक और एनिकट बनेगा।

मंत्री रावत ने इस अवसर पर कहा कि “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” को जन आंदोलन का रूप देना आवश्यक है। उन्होंने आमजन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलकर काम करने की अपील की, ताकि भू-जल स्तर में सुधार हो सके और जलसंकट से निपटा जा सके।

इस मौके पर करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज मीणा, जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।


« पिछली ख़बर सपोटरा पंचायत समिति में प्रधान पद का उपचुनाव: भाजपा की कलावत... अगली ख़बर » कैलादेवी अभयारण्य में बाघिन टी-135 ने दो शावकों को दिया जन्म...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें