🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

टोडाभीम में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत मनाया गया नो प्लास्टिक डे

द्वारा News Room 📅 10 Jun 2025 👁️ 43 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
टोडाभीम में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत मनाया गया नो प्लास्टिक डे

टोडाभीम (करौली)। नगर पालिका टोडाभीम द्वारा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत सोमवार को "नो प्लास्टिक डे" का आयोजन किया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हनुमान शर्मा के नेतृत्व में शहरभर में जन जागरूकता रैली निकाली गई और प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया।

अभियान के तहत व्यापारियों को पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। दुकानदारों को वैकल्पिक विकल्प जैसे कपड़े और कागज़ के थैले अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान 54 दुकानदारों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पकड़ा गया, जिन पर कुल ₹54,000 का जुर्माना लगाया गया और भारी मात्रा में पॉलीथीन जब्त की गई।

ईओ हनुमान शर्मा ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी नागरिक टोडाभीम को स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त नगर बनाने में सहयोग करें।

इस अवसर पर JEN पृथ्वीराज गुर्जर, वरिष्ठ सहायक सुरेश चंद मीणा, स्वच्छ भारत मिशन अभियंता रूप सिंह बैरवा, विष्णु मीणा, परसराम गुर्जर, नीरज पाराशर, संजय जमादार सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर राजस्थान रिश्वतकांड: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को शिक्षक ने र... अगली ख़बर » करौली - हवाई जहाज से गिरी विस्फोटक सामग्री, बच्चे हुए भयभीत,...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें