🕒 05 July 2026, Sunday
राजस्थान

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की इकाई का वर्षावास कार्यक्रम के तहत प्रदेश स्तरीय मीटिंग का आयोजन

द्वारा News Room 📅 31 Jul 2023 👁️ 80 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की इकाई का वर्षावास कार्यक्रम के तहत प्रदेश स्तरीय मीटिंग का आयोजन

करौली: हिंडौन सिटी में बयाना रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी के सामुदायिक भवन में दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया शाखा राजस्थान की प्रदेश स्तरीय मीटिंग का आयोजन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य संतराम वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। भंते धम्मानंद और संतराम वर्मा द्वारा तथागत गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं विश्वरत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्रपट पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन एवं बुद्ध वंदना के साथ मीटिंग का संचालन सिकंदरपुर के अध्यापक शिवचरण सिंह द्वारा किया गया।

इस दौरान मीटिंग में भिक्कू संघ के धम्मगुरु सुंदरा भंते और भंते धम्मानंद अलवर द्वारा धम्म अनुयायियों को वर्षावास कार्यक्रम के तहत होने वाले आयोजन के बारे में विस्तार से बताया की वर्षावास काल में बौद्ध भिक्कूओं द्वारा एक ही स्थान पर ध्यान साधना की जाती है इसके साथ ही उन्होंने बताया कि तथागत गौतम बुद्ध के बताए गए मार्गों पर हमें चलना चाहिए। इसके साथ ही द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष पीटीआई मानसिंह बौद्ध, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरणमल बौद्ध अलवर, प्रदेश ऑडिटर प्रधानाचार्य रामधन पहाड़ी, प्रदेश महामंत्री हरिचरण बौद्ध, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद गौतम बौद्ध, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार बौद्ध , राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा बौद्ध, सहित कई अन्य बौद्ध धम्म अनुयायियों ने मीटिंग में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के प्रदेश कोषाध्यक्ष जमुनालाल बौद्ध, महेश चंद बौद्ध, पहलाद बौद्ध, गोपाल स्वामी बौद्ध ,मुनेश बौद्ध सहित दर्जनों बुद्ध धम्म अनुयायियू उपस्थित रहे।

« पिछली ख़बर श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर किया व्यास पूजन... अगली ख़बर » भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर तस्वीर भें...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें