🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

जेवीवीएनएल धौलपुर वृत्त में तकनीकी कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

द्वारा News Room 📅 13 Jun 2025 👁️ 65 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
जेवीवीएनएल धौलपुर वृत्त में तकनीकी कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) के धौलपुर वृत्त मुख्यालय में 13 जून 2025 को तकनीकी कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों की कार्यकुशलता में वृद्धि करना और उपभोक्ताओं को अधिक प्रभावी और सुरक्षित विद्युत सेवाएं प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम का संचालन कार्मिक अधिकारी श्री अंकित फेलिक्स मार्टिन ने किया। इस अवसर पर भरतपुर जोन के अधिशासी अभियंता (ट्रेनिंग) श्री दिनेश खोलिया ने विशेष तकनीकी व्याख्यान दिया। साथ ही अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा और सहायक अभियंता प्रवेंद्र सिंह जादौन ने विद्युत क्षेत्र से जुड़े विविध विषयों पर जानकारी साझा की।

प्रशिक्षण सत्र में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी दी गई, साथ ही सब-ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन लाइनों के रखरखाव, विद्युत हानियों की रोकथाम, और अवैध लोडिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। विद्युत सुरक्षा, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), और दुर्घटना से बचाव को लेकर भी विशेष जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त मीटरिंग, CMRआई टेस्टिंग और प्रोटेक्शन इक्विपमेंट की तकनीकी बारीकियों को भी समझाया गया। प्रशिक्षण के अंतिम चरण में इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल कर्मचारियों की तकनीकी समझ को मजबूत करता है, बल्कि विद्युत आपूर्ति प्रणाली को सुरक्षित और अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में भी एक अहम कदम साबित होगा।

« पिछली ख़बर नियमितिकरण और बकाया इंसेंटिव की मांग को लेकर सीएचओ का विरोध ... अगली ख़बर » जयपुर में दो हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें