🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा से मिला शिष्टमंडल, करौली जिले का दिया फीड बैक

द्वारा Abhishek Sonwal 📅 28 Jul 2023 👁️ 95 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा से मिला शिष्टमंडल, करौली जिले का दिया फीड बैक

करौली: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवराज मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल शुक्रवार को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मिला। हिंडोन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराज मीणा एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा से राजनीतिक चर्चा की तथा करौली जिले का फीडबैक दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा, हुक्मी खेडा सरपंच सेवक राम डागुर, सौमला सरपंच अर्जुन चौधरी, राजेंद्र चौधरी आदि ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा से संगठन संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर परिचर्चा की तथा प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा को गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया। जिलाध्यक्ष मीणा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा से पार्टी की जिला कार्यकारिणी के गठन के संबंध में विचार विमर्श किया।

« पिछली ख़बर मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के बलात्कार एवं समाज के दमन के वि... अगली ख़बर » हिंडौन उपखंड के गांव करसोली में हुआ भगत परिवार की ओर से जाटव...
Author
संपादक (Editor)

Abhishek Sonwal

Abhishek Sonwal Is A Journalist At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें