🕒 02 July 2026, Thursday
राजस्थान

लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि आज भरतपुर में

द्वारा News Room 📅 08 Oct 2023 👁️ 113 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि आज भरतपुर में

भरतपुर: लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक एवं भारत सरकार द्वारा दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित रामविलास पासवान पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की तृतीय पुण्यतिथि आज 8अक्टूवर को लोक जनशक्ति पार्टी के ज़िला कार्यालय सेवर मथुरा बाईपास पर समय 12 बजे मनाई जाएगी जिसमें राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी लोजपा रामविलास श्रद्धेय पृथ्वीराज यादव पुण्य तिथि में शामिल होंगे तथा राजस्थान प्रदेश के सभी ब्लॉक अध्यक्ष , जिला अध्यक्ष, प्रादेशिक लोजपा रामविलास के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे और रामविलास पासवान के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला जायेगा।

 सभी राजस्थान प्रदेश के ग्रामीण,ब्लॉक, जिला, प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्ता भाग लेंगे यह जानकारी केंद्रीय कार्यकारणी लोजपा के निर्देशानुसार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह भारतीय ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी और कहा कि जो भी व्यक्ति किसी कारणवश पुण्य तिथि में शामिल नहीं हो पा रहे वह अपने अपने क्षेत्र में श्रद्धेय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि जरूर मनाएं तथा पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।

« पिछली ख़बर मुख्यमंत्री ने 8 बोर्ड के गठन को दी मंजूरी... अगली ख़बर » लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि भरतपुर में मनाई...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें