🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

Kargil Vijay Diwas: पूर्व सैनिकों के सम्मान में मनाया कारगिल विजय दिवस

द्वारा News Room 📅 27 Jul 2023 👁️ 92 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Kargil Vijay Diwas: पूर्व सैनिकों के सम्मान में मनाया कारगिल विजय दिवस

भरतपुर: पथेना गाँव में गोपाल जी के मंदिर पर वैर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को कारगिल दिवस मनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम रखा गया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ऋषि बंसल जी रहे।

विशिष्ट अतिथि सुमरन सिंह मवई ,कैप्टन सियाराम,कैप्टन प्रेम सिंह, P. C शर्मा, तहसील अध्यक्ष गौरव सेनानी,तहसील उपाध्यक्ष हवलदार शिशुपाल, ठाकुर लक्ष्मन सिंह, ठाकुर रमेश बाबा, दामोदर पहलवान, जयसिंह गुरुजी, दीपक सेठ ,मंच संचालक हितेश गुरुजी और सेंकड़ों की संख्या मैं आदरणीय वरिष्ठ पूर्व सैनिक और वीरांगना बहन उपस्थित रही।

जिलाध्यक्ष द्वारा विशेष अतिथियों और सैनिकों का सम्मान किया गया और उन्होंने अपने ओजस्वी भाषण से सभी सैनिकों को हमारे देश की रक्षा करने औऱ कारगिल युद्ध में देश को विजय दिलाकर देश को गौरवान्वित करने की बात कही। जिलाध्यक्ष के उद्बोधन के बाद सभी सम्माननीय अतिथियों ने कारगिल दिवस पर अपने विचार रखे।

कोमल महावर ने बताया कि 26 जुलाई, यही वह तारीख है जिसे भारत अपनी 'विजय' और पाकिस्तान अपनी 'पराजय' के लिए कभी भूल नहीं पाएगा। भारतीय क्षेत्र में करगिल की पहाड़ियों पर कब्जा कर भारतीय सैनिकों ने अपनी विजय पताका फहराते हुए भारत देश की शान को हमेशा के लिए पाकिस्तान को हराकर गर्व से ऊंचा कर दिया।

हर साल 26 जुलाई को पूरे देश में करगिल विजय दिवस मनाया जाता है. करगिल विजय दिवस भारतीय सेना के साहस, पराक्रम,और शौर्य का प्रतीक है। यह दिन भारतीय सेना की जांबाजी, पराक्रम और बहादुरी के लिए जाना जाता है। यही वो दिन है जब भारत ने कारिगल युद्ध में पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई थी. भारत के सैकड़ों वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

इस लड़ाई की शुरुआत 3 मई 1999 को हुई थी, जब पाकिस्तान ने कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर 5 हजार से ज्यादा सौनिकों के साथ घुसपैठ कर कब्जा जमा लिया था। जैसे ही भारतीय जवानों को इसकी भनक लगी तो पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ने के लिए 'ऑपरेशन विजय' चलाया गया। जिसके बाद 26 जुलाई को भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में हराया और भारत की जीत का ऐलान हुआ।

« पिछली ख़बर कांग्रेस प्रदेश महासचिव बोले लोकतंत्र को मजबूत करना है कांग्... अगली ख़बर » भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य शिवानी दायमा ने कांग्रेस सर...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें