🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

Karauli: लापता युवक की बरामदगी को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया

द्वारा News Room 📅 09 Dec 2023 👁️ 72 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Karauli: लापता युवक की बरामदगी को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया

Karauli: हिंडौन सिटी की चेतराम कॉलोनी का 15 वर्षीय बालक को पुलिस द्वारा बरामद नहीं किए जाने से नाराज ब्राह्मण समाज ने शुक्रवार को तहसील परिषद में प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार हरसोलिया को ज्ञापन दिया है।

ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के लोगों ने चेतराम कॉलोनी के 15 वर्षीय बालक मोनू शर्मा पुत्र रवि शर्मा गत 6 दिसंबर को पीएससी फाउंडेशन स्कूल ज्योति नगर में पढ़ने गया था। लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा बिना बिना रास्ते में लापता हो गया। सांय तक स्कूल से घर नहीं आया तो परिजनों ने विद्यालय से संपर्क किया। तो स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बालक मोनू शर्मा विद्यालय नहीं आया। परिजनों ने बालक मोनू शर्मा को सभी रिश्तेदारियों में तलाश किया। जिसकी कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। इस मामले में पिता ने नई मंडी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीन दिन बाद भी पुलिस बालक को तलाश नहीं कर पायी। इसे परिजन एवं ब्राह्मण समाज के लोगों में रोष है। शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज ने उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार हरसोलिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार को ज्ञापन देकर लापता बालक मोनू शर्मा की बरामदगी की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अशोक शर्मा ,भूपेंद्र अवस्थी, युवा अध्यक्ष शुभम तिवारी, देवी सहाय दत्तात्रेय रामेश्वर दत्तात्रेय, राम पंडा, कुंज बिहारी शर्मा, वासुदेव शर्मा, ब्रजकिशोर, प्रदीप भारद्वाज खुशीराम, मनोज, विनोद शर्मा देवेंद्र, कमलेश, शैलेश लवानिया, सोनू ताली, पंकज पाराशर कमलकांत, मनदीप आदि मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर करौली जिले के डॉ केशव तोमर को हरियाणा में मिला राष्ट्र स्तरी... अगली ख़बर » बाबा साहब अंबेडकर के 68 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धा...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें