🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

बाबा साहब अंबेडकर के 68 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि निकाली रैली

द्वारा News Room 📅 09 Dec 2023 👁️ 55 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
बाबा साहब अंबेडकर के 68 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि निकाली रैली

Karauli: हिंडौन सिटी भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के 68 वे महापरिनिर्वाण दिवस पर जाटव बस्ती स्थित प्रेरणा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं रैली निकालकर बाबा साहब को किया नमन दी श्रद्धांजलि। प्रेरणा पब्लिक स्कूल के संस्थापक हरिओम ठेकेदार और भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड व्याख्याता लक्ष्मण प्रसाद बौद्ध ने बताया कि भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का आज ही के दिन 6 दिसंबर 1956 को नई दिल्ली में उनका महापरिनिर्वाण हुआ और उनका अंतिम संस्कार गिरगांव चौपाटी मुंबई में किया गया। बाबा साहब ने दलित, पिछड़े, आदिवासीयों को अधिकार दिलाए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बलिदान को बुलाया नहीं जा सकता बाबा साहब ने 14 अक्टूबर 1956 को हिंदू धर्म छोड़कर 5 लाख अनुवाइयों के साथ बौद्ध धम्म स्वीकार किया था। आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर जाटव बस्ती स्थित प्रेरणा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रेरणा पब्लिक स्कूल से जाटव वस्ती स्थित अंबेडकर मूर्ति से होकर चुंगी ना का नंबर पांच बयाना रोड स्थित बाबा साहब की मूर्ति तक रैली निकाली गई जहां बाबा साहब की मूर्ति पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह सब सर पर दिनेश कुमार हिंडोनिया, डॉ ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित पूरणमल जाटव, सोनू डीलर, सतीश कुमार सहित सैकड़ो स्कूली छात्र-छात्राओं और कई बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहे एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

« पिछली ख़बर Karauli: लापता युवक की बरामदगी को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया... अगली ख़बर » हिंडौन सिटी: खाटू श्याम जी की प्राण प्रतिष्ठा का 5 दिवसीय का...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें