🕒 02 July 2026, Thursday
राजस्थान

जाटव कल्याण बोर्ड गठित करने पर मिठाई वितरित कर खुशी मनाई

सीएम अशोक गहलोत का जताया आभार
द्वारा News Room 📅 08 Oct 2023 👁️ 318 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
जाटव कल्याण बोर्ड गठित करने पर मिठाई वितरित कर खुशी मनाई

भरतपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य जाटव कल्याण बोर्ड गठित करने पर जिला जाटव महासभा समिति लक्ष्मण सिंह कैन की अध्यक्षता में अम्बेडकर पार्क सूरजपोल भरतपुर पर कार्यकारिणी की बैठक में मिठाई वितरित कर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए जाटव कल्याण बोर्ड गठित कराने में अहम भूमिका निभाने वाले केबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखने वाले राज्यमंत्री डा० सुभाष गर्ग, केबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, जाहिदा खान, विधायक अमर सिंह जाटव, वाजिब अली एवं जोगेन्द्र अवाना का आभार जताया। जाटव जिला महासभा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कैन ने बताया कि समिति पिछले काफी समय से जाटव कल्याण बोर्ड गठित कराने की मांग करती चली आ रही थी, जिसमें कई बार मुख्यमंत्री के नाम महासभा द्वारा ज्ञापन दिये थे तथा दिनांक 01 अक्टूबर को जाटव जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करने आये केबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव एवं राज्यमंत्री डा० सुभाष गर्ग को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर चुनाव आचार संहिता से पहले राज्य जाटव कल्याण बोर्ड गठन कराने व बनाने की मांग की थी तथा जाटव विकास बोर्ड का गठन नहीं होने पर जाटव समाज की संभाग स्तर की मीटिंग बुलाने का ऐलान किया था, लेकिन अब सरकार द्वारा जाटव कल्याण बोर्ड का गठन करने पर 10 अक्टूबर को होने वाली जाटव समाज की संभाग स्तर की बैठक को निरस्त कर दिया है। जाटव कल्याण बोर्ड का गठन होने से जाटव समाज जो कि सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक रूप से पिछड़ा हुआ था, जिससे समाज में सुधार आ सकेगा तथा समाज की समस्याओं का समाधान कराने में जाटव कल्याण बोर्ड अहम भूमिका निभा सकेगा तथा जाटव कल्याण बोर्ड का गठन करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कैबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव, विश्वेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री सुभाष गर्ग, विधायक वाजिब अली, अमर सिंह जाटव, जाहिदा खान आदि का आभार व्यक्त किया है तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश आठिया ने बताया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री व मंत्रियों का जिला जाटव महासभा की तरफ से नागरिक अभिनन्दन किया जायेगा।

इस मौके पर दिनेश आठिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, करन सिंह माढौनी, हीरादास थानेदार, रूपसिंह कैन, पूरन सिंह खरैरी, उमेश चंद, महेश बराखुर, हरीसिंह गादौली, मन्नू भगत, मदनगोपाल कैन, हंसराज तेनगुरिया, मदनमोहन पला, हरदेव सिंह मास्टर, बृजलाल, अनूप सिंह, मास्टर भंवर सिंह, रामवीर सिंह, विजय सिंह, विनोद मेडीकल, रॉकी जाटव आदि थे।

« पिछली ख़बर मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति, कनिष्ठ अनुदेशक के 2500 पदों पर ह... अगली ख़बर » मुख्यमंत्री ने 8 बोर्ड के गठन को दी मंजूरी...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें