पुलिस महानिदेशक व महानिरीक्षक कॉन्फ्रेंस- मुख्यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जयपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया। मोदी जयपुर में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय पुलिस महानिदेशक व महानिरीक्षक कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।
इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, महापौर सौम्या गुर्जर, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यूआर साहू, जयपुर कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियां (0)
अपनी राय दें