🕒 19 June 2026, Friday
राजस्थान

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित लाभार्थियों की होगी जनाधार मैपिंग

द्वारा विनोद टाटीवाल 📅 06 Jan 2024 👁️ 217 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित लाभार्थियों की होगी जनाधार मैपिंग

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना) में चयनित लाभार्थियों की होगी जनाधार मैपिंग - 54 हजार 722 लाभार्थियों की उचित मूल्य दुकानदार के माध्यम से होगी जनाधार मैपिंग - उज्ज्वला योजना के लाभ के लिए भी अनिवार्य है जनाधार मैपिंग

जयपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना)के तहत लाभ रहे सभी लाभार्थियों की राशनकार्ड की जनाधार मैपिंग की जाएगी। उचित मूल्य दुकानदार के माध्यम से जनाधार मैपिंग की जाएगी। जिसके तहत राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य को जन आधार कार्ड से जुड़वाना अनिवार्य है। उज्ज्वला योजना के लाभ के लिए भी जनाधार मैपिंग करवाना अनिवार्य है।

 

जिला रसद अधिकारी डॉ. अनुराधा गोगिया ने बताया कि जिन लाभार्थियों की वर्तमान में जनाधार के साथ राशन कार्ड की मैपिंग नहीं है इसके लिए उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि खाद्यान्न का वितरण करते समय लाभार्थी से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर शेष सदस्यों के दस्तावेज प्राप्त कर मैपिंग सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

 

साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में कुल 619979 राशन कार्ड में 54722 सदस्य जनाधार से मैप नहीं है। जिन सदस्यों के राशन कार्ड जनाधार से मैपिंग नहीं होने की सूची उचित मूल्य दुकानदार के मोबाइल में एससीएम लॉगिन पर उपलब्ध करवा दी गई है।

 

डीएसओ डॉ. अनुराधा गोगिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ऐसे राशन कार्ड जिनमें मुखिया या किसी सदस्य की मृत्यु हो गई ऐसे राशन कार्ड में से मृतक सदस्य का नाम कटवा ले यदि मृतक सदस्य मुखिया है तो उसके स्थान पर राशन कार्ड में दर्ज अन्य सदस्य को मुखिया बनाएं उक्त कार्य ई मित्र के माध्यम से करवाया जाना है जिन लाभार्थियों का नाम डिलीट (मृत्यु/पलायन/अन्य कारण से) हो गया है। उनकी सूची राशन डीलर को उपलब्ध करा दी गई है। उन सभी राशन कार्डों को ईमित्र के माध्यम से संशोधित कर नया मुखिया बनाया जाना है।

« पिछली ख़बर पुलिस महानिदेशक व महानिरीक्षक कॉन्फ्रेंस- मुख्यमंत्री ने किय... अगली ख़बर » बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन का वीडियो वायरल, देखने व...
Author
संपादक (Editor)

विनोद टाटीवाल

Journlist by Choice . @Missionkiawaaz Ex. @Dalittimes, @MediaManthan
Independent Journalist in Daily Hunt, Lallanpost, Youth ki Awaaz
State President of JK Foundation.
Contact No. - 8562884115

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें