🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

भाजपा नेता व सर्व समाजसेवी समय सिंह जाटव ने अलीपुर गौशाला का किया निरीक्षण

गायों को कराया भोजन और बोले कि गौमाता का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जावेगा - समय सिंह जाटव
द्वारा News Room 📅 27 Jul 2023 👁️ 78 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भाजपा नेता व सर्व समाजसेवी समय सिंह जाटव ने अलीपुर गौशाला का किया निरीक्षण

भरतपुर: गायों की दुर्दशा को मीडिया द्वारा उजागर करने के बाद क्षेत्र के सर्व समाजसेवी व गौरक्षक हिंदू संगठन की नजर अलीपुर कालिया जीव जंतु गौशाला पर पहुंची। गौ माता पर निर्मम अत्याचार भूख प्यास से तड़प कर मृत्यु से क्षेत्र में काफी आक्रोश है। भाजपा के नेता व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि समय सिंह जाटव ने युवा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रॉकी पथैना की टीम के साथ अलीपुर गौशाला पहुंचे और गायों को केला तथा अन्य भोजन सामग्री खिलाई। गायों की दुर्दशा देखकर उनकी आंखें भर आई और कहा कि गौ माता हमारी माता है और मां का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव के गृह क्षेत्र में गायों पर सरेआम अत्याचार हो रहे हैं भूख प्यास से तड़पता देखा जा रहा है कुत्ते व जंगली जानवर नोच नोच कर खा रहे हैं मंत्री का ध्यान इस ओर बिल्कुल नहीं है। मीडिया द्वारा प्रकाशित खबर को देख कर भी उन्होंने इनकी सुध नहीं ली।

« पिछली ख़बर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य शिवानी दायमा ने कांग्रेस सर... अगली ख़बर » युवा महोत्सव 2023 का पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव ने किया...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें