🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र द्वारा जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम के तहत चौपाल एवं संगोष्ठी का आयोजन

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 51 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र द्वारा जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम के तहत चौपाल एवं संगोष्ठी का आयोजन

करौली: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र करौली ब्लॉक हिंडौन सिटी के गांव महू इब्राहिमपुर में वर्षा जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम के तहत जन चौपाल एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया l एन वाई वी रोबिन सिंह सोलंकी ने बताया कि गांव महू में महाराजा सूरजमल नगर मैं बाबा रतन चौक पर वर्षा जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम के तहत जन चौपाल आयोजित की गई इस दौरान एनवाईवी रोबिन सिंह सोलंकी ने चौपाल में उपस्थित सभी लोगों से वर्षा जल संरक्षण के बारे में सुझाव मांगे सभी लोगों ने आपस में अपने अपने सुझाव दिए इस दौरान रोबिन सिंह सोलंकी ने नेहरू युवा केंद्र करौली द्वारा वर्षा जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया l कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नेहरू युवा केंद्र के रोबिन सोलंकी ने बताया कि हम सभी को वर्षा जल संरक्षण , पानी बचाओ बिजली बचाओ जैसे अभियानों को केवल महज खानापूर्ति ही नहीं धरातल पर और अपने जीवन में भी उतारना चाहिए l

सोलंकी ने बताया कि किस तरह वर्षा के जल को संरक्षित कर के काम में लिया जा सकता है और मानव जीवन में जल की कितनी भूमिका है और वर्षा जल संग्रहण के बारे में बताया वॉटर हार्वेस्टिंग के विधि के बारे में उपस्थित आमजन को वर्षा जल संग्रहण पर शपथ दिलाई l इस दौरान इस दौरान महू इब्राहिमपुर युवा मंडल अध्यक्ष बॉबी सोलंकी , शिक्षाविद विकेश सोलंकी , भाजपा नेता चैन सिंह बेनीवाल , प्रमोद सोलंकी , बबलू सोलंकी, कान्हा सोलंकी , दिनेश सोलंकी , विष्णु , टिंकू सेन आदि दर्जनों लोग एवं युवा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

« पिछली ख़बर राजकीय अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों की घोर लापरवाह... अगली ख़बर » सूरौठ में हुआ नए जिम सेंटर का उद्घाटन...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें