🕒 24 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

छठ पूजा के लिए घर जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर हुई मौत

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 52 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
छठ पूजा के लिए घर जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर हुई मौत

झांसी, उत्तर प्रदेश: छठ पूजा के लिए गांव जा रहे युवक ने चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश की। कोशिश के दौरान युवक हादसे का शिकार हो गया। झांसी स्टेशन पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

जीआरपी के मुताबिक कुशीनगर के मेनपुर निवासी राम छबीला (40) केरल में स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। वह केरला एक्सप्रेस से झांसी पहुंचा। यहां बरौनी मेल उसे पकड़नी थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है बरौनी मेल के छूटते ही वह ट्रेन में दौड़कर चढ़ने की कोशिश करने लगा। इसी बीच उसका पांव फिसल गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा।

यात्रियों के जंजीर खींचने तक वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी जेब से मिले पहचान पत्र के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

« पिछली ख़बर Aligarh News: खेत में पानी को लेकर 2 पक्षों में विवाद, एक मह... अगली ख़बर » Jhansi: हत्या का आरोप साबित होने पर आरोपी को आजीवन कारावास...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें