🕒 24 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

Aligarh News: खेत में पानी को लेकर 2 पक्षों में विवाद, एक महिला सहित तीन लोग घायल

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 72 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Aligarh News: खेत में पानी को लेकर 2 पक्षों में विवाद, एक महिला सहित तीन लोग घायल

Aligarh News: अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला बरी का है जहां धान के खेत से पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद में चले लाठी डंडे हुई कई राउंड फायरिंग, वही दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक पक्ष की महिला को गोली छूकर निकल गई जिससे महिला घायल हो गई, वही दूसरे पक्ष के दो लोग भी घायल हुए हैं, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला व अन्य दोनों लोगों को उपचार हेतु अस्पताल में भेजा है जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी देते हुए घायल महिला की सास चंदेवी ने बताया कि रात्रि करीब 10 बजे उसकी पुत्र वधु अपने घेर से दूध लेकर घर आ रही थी, इसी दौरान पानी निकासी को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, घटना के दौरान गोली महिला को छूकर निकल गई जिससे महिला घायल हो गई, फिलहाल घटना की सूचना पर डीएसपी बरला अभय कुमार पाण्डेय इलाका पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला व अन्य दोनों लोगों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया है, वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

« पिछली ख़बर गजरौला में अनियंत्रित टेम्पो पलटा, 6 गंभीर घायल... अगली ख़बर » छठ पूजा के लिए घर जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर हुई मौत...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें